55वें बर्थडे पर अजीत कुमार का धमाका, एक्टर की अगली फिल्म का टीजर रिलीज; दिखेगा स्पीड, जुनून और इंटरनेशनल सफर
Ajith Kumar: अजीत कुमार के 55वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म की पहली झलक शेयर की। जानिए कैसी होगी फिल्म और टीजर में क्या कुछ है खास।
विस्तार
एक्टर और रेसर अजीत कुमार के 55वें जन्मदिन पर उनकी मोटरस्पोर्ट्स जर्नी पर बनी फिल्म की पहली झलक रिलीज की गई है। इस फिल्म में उनके इंटरनेशनल रेसिंग करियर को दिखाया जाएगा, जिसमें उनकी बड़ी रेस शामिल हैं।
क्या है फिल्म का नाम?
फिल्म का नाम ‘ग्लेडिएटर्स- इन परस्यूट ऑफ चैलेंजेज’ रखा गया है। इस फिल्म में उनके इंटरनेशनल रेसिंग करियर को दिखाया जाएगा, जिसमें एशियन ले मान्स सीरीज और 24H सीरीज जैसी बड़ी रेस शामिल होंगी।
कैसी होगी फिल्म?
फिल्म को अजीत कुमार स्पोर्ट्स सर्विसेस एलएलसी प्रेजेंट कर रही है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि यह फिल्म अजित कुमार के मोटरस्पोर्ट्स सफर को दिखाती है, जहां वे मुश्किल चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं। फिल्म में म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है।
इस झलक में अजित कुमार का रेसिंग के लिए अपना पैशन, उनकी ट्रेनिंग और उनकी टीम अजीत कुमार रेसिंग के साथ उनके अनुभव दिखाए गए हैं। इसमें मलेशिया और यूरोप के रेस ट्रैक की झलक भी देखने को मिलती है।
थिएटर्स में ही आएगी फिल्म
करीब 90 मिनट लंबी यह फिल्म पहले एक डॉक्यूमेंट्री के रूप में प्लान की गई थी, लेकिन अब इसे फीचर फिल्म के रूप में पेश किया जाएगा। इसमें बेल्जियम में हुई 24H रेस और दुबई 24H जैसे बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स में उनकी भागीदारी भी दिखाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- Box office: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘एक दिन’ तक, इस शुक्रवार रिलीज हुई 7 फिल्में; जानिए किसने किया कितना कलेक्शन
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है और इसे थिएटर में रिलीज किया जाएगा। हालांकि रिलीज डेट अभी तय नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल 1 मई को, अजित कुमार के 56वें जन्मदिन पर आ सकती है।
यह फिल्म सिर्फ अजित कुमार की कहानी नहीं है, बल्कि भारत में मोटरस्पोर्ट्स को लेकर लोगों की सोच बदलने की कोशिश भी है, जिसे अक्सर महंगा और सीमित लोगों का खेल माना जाता है।
