तमिलनाडु चुनाव के नतीजों से पहले तिरुपति पहुंचीं तृषा, यूजर्स ने थलापति विजय से जोड़ा; जानिए क्या है असली वजह?
Vijay Thalapathy Result Day And Trisha Krishnan: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के लिए आज 4 मई बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उनकी पार्टी TVK (तमिलगा वेट्ट्री कजगम) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 लड़ा था। 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और आज नतीजे आने वाले हैं। वहीं आज विजय के रिजल्ट के दिन तृषा कृष्णन तिरुपति मंदिर में दर्शन करने क्यों पहुंची हैं, जानिए क्या है असली वजह?
विस्तार
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन का लंबे वक्त से नाम जुड़ता आ रहा है। आज वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। तृषा आज भगवान का आशीर्वाद लेने तिरुपति पहुंची हैं, लेकिन वजह क्या तमिलनाडु विधानसभा 2026 का रिजल्ट, क्योंकि आज तृषा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय के लिए बहुत बड़ा दिन है, क्योंकि एक्टर अपनी राजनीतिक पार्टी TVK के साथ मैदान में उतर चुके हैं।
तृषा ने किए तिरुपति मंदिर के दर्शन
आज 4 मई के दिन विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री तृषा कृष्णन सुबह-सुबह तिरुपति मंदिर पहुंच गईं। अब उनके मंदिर में दर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन यूजर्स का कहना है कि तृषा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय के चुनाव नतीजों के लिए भगवान से आशीर्वाद लेने गई हैं।
#WATCH | Andhra Pradesh: Actor Trisha Krishnan had the darshan of Lord Sri Venkateswara Swamy at Tirumala Tirupathi Devasthanam earlier this morning. pic.twitter.com/mhiaHMOu5l
— ANI (@ANI) May 4, 2026
आज के दिन ही मंदिर क्यों गईं हैं तृषा
दरअसल, आज तृषा अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। मंदिर में दर्शन करते हुए इन वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स का कहना है कि तृषा सिर्फ जन्मदिन के लिए नहीं, बल्कि विजय के लिए भगवान से आशीर्वाद लेने गई हैं।
विजय और तृषा का रिश्ता
काफी समय से विजय और तृषा के नाम एक साथ जुड़ते आ रहे हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। विजय के तलाक की खबर आने के बाद इनकी डेटिंग की अफवाहें और बढ़ गईं। तृषा अक्सर सोशल मीडिया पर विजय के लिए खास पोस्ट करती हैं। वोटिंग वाले दिन भी तृषा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें विजय की फिल्म का गाना बज रहा था। लोग इसे भी विजय से जोड़कर देख रहे हैं।
बहरहाल, विजय ने इस चुनाव में चेन्नई की पेराम्बुर और त्रिची पूर्व (Tiruchirappalli East) सीट से चुनाव लड़ा है। अभी सबकी नजरें तमिलनाडु चुनाव के नतीजों पर हैं, साथ ही तृषा के तिरुपति दर्शन पर भी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें: Huma Qureshi: क्या हुमा कुरैशी रूमर्ड बायफ्रेंड रचित सिंह से कर रही हैं शादी? जानिए कब शुरू होंगी रस्में
