अल्लू अर्जुन समेत 23 आरोपियों पर कोर्ट सख्त; ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले की सुनवाई टली, कहा- एक साथ पेश होना होगा
Pushpa 2 Stampede Case: फिल्म ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले की सुनवाई अगले महीने तक टल गई है। कोर्ट ने अभिनेता अल्लू अर्जुन समेत बाकी 23 आराेपियों पर सख्ती दिखाते हुए कड़ा निर्देश दिया है। जानिए, कोर्ट ने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में आज कोर्ट में अभिनेता अल्लू अर्जुन की वर्चुअल पेशी थी। लेकिन कोर्ट में इस केस की सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन समेत केस के बाकी आरोपियों को अगली सुनवाई पर एक साथ पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सख्त लहजे में सभी आरोपियों को यह आदेश दिया है।
सभी आरोपियों के पेश न होने पर टली सुनवाई
एनएनआई की खबर के मुताबिक सोमवार को हैदराबाद में नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले की सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए टाल दी। यह हादसा अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के स्पेशल शो के दौरान हुआ था। इस मामले में आरोपी बनाए गए लोगों में अभिनेता अल्लू अर्जुन भी शामिल हैं।
कुछ आरोपियों के मजिस्ट्रेट के सामने पेश न हो पाने के कारण सुनवाई टाल दी गई। खबर है कि अल्लू अर्जुन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल तौर पर कार्यवाही में शामिल हुए थे।
6 जुलाई को होगी केस की अगली सुनवाई
संध्या थिएटर मैनेजमेंट की तरफ से पेश हुए वकील भानु चंदर ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज जमानत पत्र दाखिल करने के लिए नामपल्ली में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी होनी थी। लेकिन 23 सदस्यों (पुलिस चार्जशीट में शामिल कुल आरोपी) में से 21 या 22 पेश हुए हैं। 1 या 2 गैर-हाजिर हैं। इसी वजह से कोर्ट ने 6 जुलाई तक के लिए केस की सुनवाई टाल दी। अगली सुनवाई के लिए सभी 23 सदस्यों को एक साथ कोर्ट में पेश होना होगा।’
#WATCH | Hyderabad, Telangana: The Nampally Criminal Court adjourned the hearing in the high-profile Sandhya Theatre stampede case to July 6, 2026. The adjournment was issued after a few accused individuals failed to appear in person before the Magistrate, while Tollywood… https://t.co/lphBDfw6z0 pic.twitter.com/F00S9hoHR4
— ANI (@ANI) June 22, 2026
यह भगदड़ 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के एक स्पेशल शो के दौरान हुई थी।संध्या थिएटर भगदड़ की घटना में रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि उनके बेटे श्री तेजा को गंभीर चोटें आईं। भगदड़ तब मची जब फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक्टर की एक झलक पाने के लिए थिएटर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही अल्लू अर्जुन ने अपनी कार की सनरूफ से फैंस का अभिवादन किया, स्थिति तेजी से बेकाबू हो गई। इस अफरा-तफरी के दौरान रेवती की मौत हो गई और उनके बेटे तेजा को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
अल्लू अर्जुन ने की पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता
घटना के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए अल्लू अर्जुन ने आर्थिक सहायता भी दी। उनके पिता और फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने इस घटना में जान गंवाने वाली रेवती के परिवार की मदद के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।