ममूटी-मोहनलाल की फिल्म 'पैट्रियट' बनी इस साल की सबसे बड़ी मलयालम ओपनर, पहले दिन की इतनी कमाई; जानें कलेक्शन
Patriot Box Office Collection: ममूटी और मोहनलाल की मच अवेटेड पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पैट्रियट' ने रिलीज के पहले दिन ही धमाका कर दिया है। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी मलयालम ओपनर बन गई है। जानिए फिल्म ने कितनी कमाई की।
विस्तार
ममूटी और मोहनलाल की फिल्म 'पैट्रियट' 1 मई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रहा। रिलीज से पहले ही फिल्म का जबरदस्त क्रेज था। अब रिलीज होने के बाद मूवी ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई की है और इस साल की सबसे बड़ी मलयालम ओपनर बन गई है।
पहले दिन किया इतना कलेक्शन
सेकनिक के मुताबिक फिल्म 'पैट्रियट' ने पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 29.37 करोड़ की कमाई की। वहीं भारत में फिल्म ने 9.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें कि भारत में इसे 2600 शोज मिले हैं।
फिल्म ने एडवांंस बुकिंग में ही अपना क्रेज साबित कर दिया था, जब इसकी प्री बुकिंग करीब 10 करोड़ तक पहुंच गई थी। यानी एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करीब 10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म ने केरल में सबसे ज्यादा धमाका किया है। इस अकेले राज्य में फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ की कमाई की। बाकी की कमाई अन्य राज्यों से हुई।
'पैट्रियट' ने दूसरे दिन भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है और शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म आज भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सेकनिक के मुताबिक, दूसरे दिन सुबह 10 बजे तक फिल्म ने करीब 20 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 11.60 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 10 करोड़ रुपये है। अब तक 251 शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23% से ज्यादा दर्ज की गई है, जो एक ठीक-ठाक प्रदर्शन माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Box office: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘एक दिन’ तक, इस शुक्रवार रिलीज हुई 7 फिल्में; जानिए किसने किया कितना कलेक्शन
'पैट्रियट' फिल्म के बारे मेंं
बता दें कि फिल्म में ममूटी और मोहनलाल के अलावा फहाद फासिल, नयनतारा और कुंचाको बोबन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएं हैं।
