सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nagabandham South Movie Jagapathi Babu Trailer Releases Starring Virat Karrna Mahesh Manjrekar

‘नागबंधम’ का ट्रेलर रिलीज, वीएफएक्स और धमाकेदार एक्शन के जरिए दिखाई गई अनोखी कहानी; कब रिलीज होगी फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 20 Jun 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagabandham Trailer: शनिवार को ‘नागबंधम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर देखकर इस पैन इंडिया फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ सकती है। जानिए, क्या खास है इस फिल्म के ट्रेलर में? 

Nagabandham South Movie Jagapathi Babu Trailer Releases Starring Virat Karrna Mahesh Manjrekar
फिल्म 'नागबंधन' का ट्रेलर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

पैन-इंडियन फिल्म 'नागबंधन' का धमाकेदार हिंदी ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक और जबरदस्त वीएफएक्स और एक्शन देखने को मिला है। जानिए, क्या है इस फिल्म की कहानी? और कब यह थिएटर में दस्तक देगी। 

 ब्रह्म कमल और अपार शक्तियों के लिए संघर्ष
फिल्म ‘नागबंधन’ के ट्रेलर में ब्रह्म कमल को पाने के लिए खलनायक हर हद पार करता है, कई लोगों की हत्या तक करता है। लेकिन ब्रह्म कमल की रक्षा कुछ रक्षक कर रहे हैं। खलनायक और उन रक्षकों के बीच खूनी संघर्ष होता है। फिल्म में एक्शन सीन्स कमाल के हैं, पौराणिक कथा और दिव्य शक्तियों को दिखाने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Peddi Movie: बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का तूफान, 9 दिनों में कमाए इतने करोड़; बनी 2026 की नंबर 1 साउथ फिल्म  

कब रिलीज होगी फिल्म ‘नागबंधन’? 
फिल्म ‘नागबंधन’ में विराट करण, ऋषभ सावनी, ऐश्वर्या मेनन, दक्ष नागरकर, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को अभिषेक नामा ने निर्देशित किया। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed