'आप प्यार की हकदार हैं', नयनतारा ने सामंथा की 'मां इंटी बंगारम' की सफलता का मनाया जश्न; लिखी यह खास बात
Maa Inti Bangaaram Success: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसकी सफलता को लेकर साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने सामंथा को बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता का जश्न मना रही हैं। एक्शन कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। नयनतारा ने फिल्म की सफलता को लेकर सामंथा को बधाई दी है। उन्होंने पूरी टीम को प्यार और सफलता की शुभकामनाएं देते हुए एक प्यारा संदेश भी लिखा है।
नयनतारा ने दी बधाई
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सफलता को देखते हुए साउथ अभिनेत्री नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक खास पोस्टर शेयर किया। उन्होंने सामंथा को 'सैम' कहकर बधाई दी और लिखा कि वह इस सफलता की हकदार हैं। उन्होंने पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं।
बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों की कमाई
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की नई तेलुगु फिल्म 'मां इंटी बंगारम' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
- Sacnilk के मुताबिक, फिल्म की कमाई में दूसरे दिन बड़ी बढ़त देखी गई।
- पहले दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- दूसरे दिन की कमाई 6.57 करोड़ रुपये रही
- कुल नेट कलेक्शन (भारत) 11.92 करोड़ रुपये
- कुल ग्रॉस कलेक्शन 13.95 करोड़ रुपये
कब रिलीज हुई फिल्म 'मां इंटी बंगारम'
'मां इंटी बंगारम' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसे नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है। फिल्म 18 जून, 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 'यशोदा', 'घाटी' और 'द गर्लफ्रेंड' के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में सामंथा के साथ गुलशन देवैया और दिगंथ मंचले भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने किए शिरडी साईं बाबा के दर्शन, लिया आशीर्वाद; शेयर किया खास वीडियो