Peddi: 'पेद्दी' के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार, जून तक हुई स्थगित; निर्माता जल्द करेंगे नई तारीख की घोषणा
Peddi Postponed To June: राम चरण और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज का फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि इस फिल्म की रिलीज एक बार फिर से टल गई है। नई रिलीज डेट की घोषणा निर्माता जल्द करेंगे।
विस्तार
मेगा पावर स्टार राम चरण अभिनीत फिल्म 'पेद्दी' पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ वजह से फिर इसकी रिलीज डेट 30 अप्रैल, 2026 कर दी गई। लेकिन अब एक बार फिर से इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। 'पेद्दी' अब अप्रैल में न रिलीज होकर जून में रिलीज होगी। इसकी नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा निर्माता जल्द करेंगे।
कब रिलीज होगी 'पेद्दी'
फिल्म अब जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि सार्वजनिक सूचना में कोई नई रिलीज तारीख का जिक्र इस पोस्ट में नहीं किया गया है। प्रशंसकों के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
'पेद्दी' के निर्माताओं का पोस्ट
फिल्म 'पेद्दी' के निर्माताओं ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक आधिकारिक घोषणा की है। निर्माताओं ने इस पोस्ट में अब तक फिल्म के गानों और झलकियों पर बरसाए गए प्यार के लिए दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। 'पेद्दी' को स्थगित करने का कारण बताते हुए उन्होंने लिखा, 'एक गाने को छोड़कर पूरी शूटिंग खत्म हो चुकी है और वह इसके परिणाम से बेहद संतुष्ट हैं। फिल्म को स्थगित करने का कारण यह है कि टीम को पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए थोड़ा और अधिक समय मिल सके।'
View this post on Instagram
'पेद्दी' की स्टार कास्ट
वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा 'पेद्दी' में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'पेद्दी' का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है।
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहनी सरायाह की हेयर क्लिप, शेयर की प्यारी तस्वीर; पूछा- 'तुम एक बेटी के पिता...'

कमेंट
कमेंट X