नानी ने दिया विजय की आगामी फिल्म का मुहूर्त क्लैप; निर्देशक शौर्यव बोले- आज से हुई शुरुआत, बस करिए इंतजार
VDxSHOURYUV: विजय देवरकोंडा और निर्देशक शौर्यव की आगामी फिल्म की आज से शुरुआत हो गई है। जानिए निर्देशक ने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा…
विस्तार
‘हाय नन्ना’ फेम निर्देशक शौर्यव अपनी दूसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। आज महूर्त पूजा के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। मुहूर्त पूजा पर अभिनेता नानी ने पहली क्लैप दी। इसके बाद नानी और विजय ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।
निर्देशक शौर्यव ने फिल्म को बताया खास
शौर्यव ने पूजा मुहूर्त के बाद आज एक पोस्ट अपने एक्स पर साझा की। इसमें उन्होंने एक फोटो कोलैज शेयर किया है। इसमें नानी विजय के सामने पहला क्लैप देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही शौर्यव निर्देशक की जिम्मेदारी संभालते दिख रहे हैं। इसके साथ ही निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ पल हमेशा याद रहते हैं। इस फिल्म में नानी गारू का होना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। आज से शुरुआत हो गई है। अब बस इंतजार कीजिए और देखिए। विजय देवरकोंडा गारू दहाड़ लगाइए। शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म खास है।’
#VDxSHOURYUV
— Shouryuv (@shouryuv) April 20, 2026
Some moments stay with you forever…
Having @NameisNani garu there for this one is something I’ll always carry with me.
It’s begun today👊🏽
Now, just wait&witness…@TheDeverakonda garu… become the ROAR 🔥🔥🔥
Cannot wait to hit the floors :)
This movie is special pic.twitter.com/ZXlRhjWgwS
इससे पहले विजय देवरकोंडा ने भी अपनी इस फिल्म की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने एक्स पर लिखा था, ‘मेरी अगली फिल्म है VDxShouryuv। इस चुनौतीपूर्ण फिल्म को बनाने के चुनौतीपूर्ण कार्य को हाथ में लेने वाली टीम से मिलिए। शौर्यव और उनकी बेमिसाल इमेजिनेशन के साथ इस धमाकेदार टीम के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हूं।
My next is - #VDxShouryuv ❤️
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) April 18, 2026
Introducing the team taking on the scary task of making this intimidating film.
So happy to have this firecracker global team working on this one with Shouryuv and his wild imagination and intense heart :)
ROAR my friends. I will give you my all.… pic.twitter.com/l1QXpoOmk3
दहाड़ो मेरे दोस्तों। मैं अपना बेस्ट देने का प्रयास करूंगा। बेहद उत्साहित हूं और ढेर सारा प्यार।’ विजय द्वारा साझा किए गए पोस्टर में विजय को कुत्तों के झुंड के साथ चलते हुए दिखाया गया है, मानो वे उनकी रक्षा कर रहे हों। फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

कमेंट
कमेंट X