सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Atlee Kumar And Priya Kumar Welcomes Baby Girl After Meer Shares Update On Instagram

एटली फैमिली में डबल जश्न! बेटे मीर के बाद घर में गूंजी बेटी की किलकारी, कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Apr 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Atlee Kumar: फिल्ममेकर एटली कुमार और उनकी पत्नी, प्रोड्यूसर-एक्ट्रेस प्रिया एटली कुमार के घर एक बार फिर खुशियां आ गई हैं। कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है।

Atlee Kumar And Priya Kumar Welcomes Baby Girl After Meer Shares Update On Instagram
एटली कुमार और प्रिया कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

एटली कुमार और उनकी पत्नी, प्रोड्यूसर-एक्ट्रेस प्रिया एटली कुमार ने बताया है कि उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ गया है। बेटे मीर के जन्म के बाद अब 20 अप्रैल को उन्होंने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। 

Trending Videos

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो 
दोनों ने इंस्टाग्राम पर बेहद क्यूट अंदाज में यह खुशखबरी शेयर की। पोस्ट में एक स्केच था, जिसमें ‘बड़ा भाई मीर’ लिखा हुआ दिख रहा है। इसमें छोटा मीर खिलौना कार पर बैठा मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है, जैसे वह अपनी छोटी बहन के आने की खुशी मना रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Atlee Kumar (@atlee47)

प्रेग्नेंसी की खबर भी की थी शेयर
इससे पहले जनवरी 2026 में ही कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उस पोस्ट में उनकी फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें थीं, जिनमें प्रिया अपने बेबी बंप के साथ नजर आ रही थीं और एटली कुमार उनके साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे थे।

एक फोटो में छोटा मीर भी उनके साथ खेलता हुआ नजर आया, जो ‘बिग ब्रदर’ वाली फीलिंग दे रहा था। खास बात यह थी कि उनके पालतू जानवर भी इन तस्वीरों का हिस्सा थे, जिससे पूरा माहौल और भी प्यारा लग रहा था।

प्रिय ने उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि उनका घर एक नए सदस्य के आने से और भी खुशियों से भरने वाला है, और उन्होंने फैंस से प्यार और दुआएं भी मांगी थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priya Mohan (@priyaatlee)

कब हुई थी एटली और प्रिया की शादी? 
बता दें कि एटली कुमार और प्रिया ने 2014 में शादी की थी, काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद। शादी के 8 साल बाद, दिसंबर 2022 में उन्होंने पहली बार प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और 31 जनवरी 2023 को उनके बेटे मीर का जन्म हुआ था। तब से लेकर अब तक प्रिया हर कदम पर एटली कुमार के साथ खड़ी रही हैं, और उनकी सफलता के सफर में उनका पूरा साथ देती आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed