{"_id":"69e5bc54acb6b24bf70107a9","slug":"kara-trailer-release-south-actor-dhanush-become-a-thief-to-fulfill-basic-needs-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kara Trailer: जारी हुआ कारा' का ट्रेलर, खाड़ी युद्ध के असर से बचने के लिए धनुष ने चुना मुश्किल रास्ता","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kara Trailer: जारी हुआ कारा' का ट्रेलर, खाड़ी युद्ध के असर से बचने के लिए धनुष ने चुना मुश्किल रास्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार
Kara Trailer Out: धनुष की अदाकारी वाली अपकमिंग साउथ फिल्म 'कारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें युद्ध का संकट और भारतीय नागरिक की दुर्दशा दिखाई गई है।
कारा ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म 'कारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें संकट के दौर पर आधारित एक एक्शन ड्रामा की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर में धनुष एक बैंक लुटेरे की भूमिका में नजर आए हैं। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?
ट्रेलर में क्या है खास?
1991 के खाड़ी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म, युद्ध के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़े असर और गंभीर ईंधन संकट की कहानी बयां करती है।
2 मिनट 28 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत अखबारों की उन सुर्खियों से होती है, जिनमें युद्ध की घटनाओं का जिक्र है। इसमें संकट के समय भारत के नागरिकों के बीच फैली अशांति को दिखाया गया है।
Trending Videos
ट्रेलर में क्या है खास?
1991 के खाड़ी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म, युद्ध के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़े असर और गंभीर ईंधन संकट की कहानी बयां करती है।
2 मिनट 28 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत अखबारों की उन सुर्खियों से होती है, जिनमें युद्ध की घटनाओं का जिक्र है। इसमें संकट के समय भारत के नागरिकों के बीच फैली अशांति को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कारा ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
चोर-पुलिस का खेल
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए धनुष कई बैंक लूटते हैं। जब धनुष अपनी लगातार चोरियों से बैंकों में कोहराम मचा देते हैं, तो सूरज वेंजारामूडु उन्हें पकड़ने का फैसला करते हैं और फिर शुरू होता है चोर-पुलिस का रोमांचक खेल।

View this post on Instagram
ट्रेलर में दिखा भावनात्मक पहलू
पुलिस और लुटेरे के बीच होने वाली इस रोमांचक दौड़ के अलावा, ट्रेलर में फिल्म के भावनात्मक पहलू को भी दिखाया गया है। एक दृश्य में ममिता बैजू, धनुष से उनकी चोरियों के बारे में सवाल करती हुई नजर आती हैं।
पुलिस और लुटेरे के बीच होने वाली इस रोमांचक दौड़ के अलावा, ट्रेलर में फिल्म के भावनात्मक पहलू को भी दिखाया गया है। एक दृश्य में ममिता बैजू, धनुष से उनकी चोरियों के बारे में सवाल करती हुई नजर आती हैं।
कारा ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
विग्नेश राजा 'कारा' का निर्देशन कर रहे हैं। यह उनके करियर की दूसरी फिल्म है। धनुष के अलावा, इस फिल्म में ममिता बैजू, के.एस. रविकुमार, जयराम, पृथ्वी पांडियाराजन, सूरज वेंजारामूडु, एम.एस. भास्कर और श्रीजा रवि जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कमेंट
कमेंट X