अल्लू अर्जुन को लेकर राधिका सरथकुमार ने किया चौंकाने वाला दावा, बोलीं- 'रेलवे ट्रैक से उठाकर डांस सिखाया था'
Radikaa Sarathkumar on Allu Arjun: साउथ की सीनियर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने हाल ही में एक रियलिटी शो में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन को लेकर शॉकिंग बातें कही हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विस्तार
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन कई फिल्मों में कई गानों पर डांस कर चुके हैं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं और उनके डांस स्टेप्स की भी काफी चर्चाएं होती हैं। अब सीनियर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने उनके डांस को लेकर काफी दिलचस्प स्टेटमेंट दिए हैं।
राधिका ने दिया शॉकिंग बयान
दरअसल, वह एक डांस शो में जज के तौर पर नजर आ रही थीं। इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने फिल्म 'पुष्पा' के गाने पर डांस किया। उस पर रिएक्ट करते हुए राधिका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अल्लू अर्जुन का शानदार डांसर बनने में उनका भी थोड़ा हाथ है।
उन्होंने हंसते हुए एक पुराना किस्सा याद किया। राधिका ने बताया कि कई साल पहले जब वह गीता आर्ट्स के बैनर तले एक फिल्म कर रही थीं, तब अल्लू अर्जुन छोटे बच्चे थे। उस समय उन्होंने उन्हें रेलवे ट्रैक से उठाकर डांस सिखाया था।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
राधिका का ये कमेंट अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ लोग इसे मजेदार कमेंट के तौर पर ले रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके इस बयान पर आपत्ति जता रहे हैं।