सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth Starrer Jailer 2 Faces Leak After Vijay Jana Nayagan Makers Issue Warning Even To Fans

‘जन नायकन’ के बाद अब रजनीकांत की ‘जेलर 2’ हुई लीक! मेकर्स ने की फैंस से ये अपील; कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 17 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Jailer 2 Leak: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ के लीक होने का विवाद अभी थमा भी नहीं था। अब रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की क्लिप भी ऑनलाइन वायरल हो रही है। जानिए क्या है सच्चाई और मेकर्स ने दी क्या चेतावनी…

Rajinikanth Starrer Jailer 2 Faces Leak After Vijay Jana Nayagan Makers Issue Warning Even To Fans
जेलर 2 - फोटो : एक्स@sunpictures
विज्ञापन

विस्तार

थलापति विजय की ‘जन नायकन’ के ऑनलाइन लीक होने के बाद पूरी इंडस्ट्री ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही। अभी ‘जन नायकन’ की रिलीज का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के भी ऑनलाइन लीक होने की खबर सामने आ रही है।  

Trending Videos

सेट पर शूट किया गया वीडियो वायरल
रजनीकांत की मच अवेटेड आगामी फिल्म ‘जेलर 2’ की एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन प्रसारित हो रही है। इसके बाद प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने प्रशंसकों सहित सभी को कड़ी चेतावनी जारी की है। यह वीडियो 'जेलर 2' के सेट पर शूट किया गया मालूम पड़ता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशंसकों समेत कई लोगों ने इसे हटाए जाने से पहले ही शेयर कर दिया। सन पिक्चर्स के प्रवक्ता ने प्रेस को एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि फिल्म 'जेलर 2' के सेट से एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

हमारी एंटी-पायरेसी टीम स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है और इसे हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी। जिसमें इन क्लिप को शेयर करने या बढ़ावा देने वाले खातों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करना भी शामिल है।'

फैंस से वीडियो शेयर न करने की अपील
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने फैंस को क्लिप साझा न करने की चेतावनी देते हुए लिखा, ‘हम मीडिया और फैन क्लब के सदस्यों से निवेदन करते हैं कि वे इस वीडियो का इस्तेमाल, शेयर या रीपोस्ट करने से बचें। ताकि उनके खातों पर किसी भी प्रकार का निलंबन या प्रतिबंध न लगे। कृपया ध्यान दें कि इस प्रकार की किसी भी कार्रवाई या खातों को पुनः प्राप्त करने के लिए प्रोडक्शन हाउस जिम्मेदार नहीं होगा। आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।’

Rajinikanth Starrer Jailer 2 Faces Leak After Vijay Jana Nayagan Makers Issue Warning Even To Fans
जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
अभी सामने नहीं आई रिलीज डेट
‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन ने किया है और यह उनकी 2023 की हिट फिल्म जेलर का सीक्वल है। रजनीकांत फिल्म में 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे, जबकि राम्या कृष्णन उनकी पत्नी विजया की भूमिका निभाएंगी। पहली फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 600 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। शिव राजकुमार और मोहनलाल भी पहली फिल्म में कैमियो रोल करने के बाद सीक्वल में वापसी करेंगे। मिथुन चक्रवर्ती एक अहम भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed