सामने आई कार्थी की ‘सरदार 2’ की रिलीज डेट, विजय-रश्मिका की इस मच अवेटेड फिल्म से होगी टक्कर
Sardar 2 Release Date: कार्थी की मच अवेटेड फिल्म ‘सरदार 2’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म और विजय-रश्मिका की किस फिल्म से होगी इसकी टक्कर…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएस मिथ्रन की कार्थी स्टारर फिल्म 'सरदार 2' की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। मेकर्स ने आज फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी। यह फिल्म इसी नाम की साल 2022 में आई हिट फिल्म का सीक्वल है। खास बात ये है कि इस रिलीज डेट के मुताबिक, ‘सरदार 2’ की टक्कर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की तेलुगु फिल्म 'रणबाली' के साथ होगी।
10 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
कार्थी ने 'सरदार 2' की झलक दिखाते हुए एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया और बताया कि फिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने लिखा, ‘सरदार 2 आ रही है 10 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में।’
वीडियो में कार्थी हाथ में बंदूक लिए खड़े हैं और बैकग्राउंड में कुछ धमाका हो रहा है। इस झलक में उन्हें फिल्म में अपने दो किरदारों में से एक मुख्य किरदार एजेंट सरदार यानी चंद्र बोस के रूप में दिखाया गया है। कार्थी फिल्म में विजय प्रकाश नाम के एक युवा किरदार की भूमिका भी निभा रहे हैं।
#Sardar2 ARRIVES…
Worldwide in theatres on September 10! @Psmithran @iam_SJSuryah @lakku76 @venkatavmedia @B4UMotionPics @ivyofficial2023 @MalavikaM_ @AshikaRanganath @rajishavijayan @iYogiBabu @SamCSmusic @george_dop @editorvijay @dhilipaction @PoornimaRamasw1… pic.twitter.com/Ld5uWJFXNw— Karthi (@Karthi_Offl) June 24, 2026
‘रणबाली’ से होगी टक्कर
कार्थी की तेलुगु राज्यों में भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जिसका मतलब है कि उनकी फिल्म तेलुगु में भी रिलीज होगी। ऐसे में ‘सरदार 2’ का मुकाबला विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा 'रणबाली' से होगा। यह फिल्म भी 11 सितंबर को दूसरी साउथ इंडियन भाषाओं और हिंदी में रिलीज होगी। ये दोनों फिल्में गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' के कुछ दिनों बाद रिलीज हो रही हैं। 'टॉक्सिक' में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत हैं। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'सरदार 2' के डायरेक्टर मिथुन हैं। इसकी स्क्रिप्ट रत्ना कुमार, आशामीरा अय्यप्पन और विग्नेश मुनियांडी की टीम ने लिखी है और स्क्रीनप्ले नाम्बी ने तैयार किया है। इसे प्रिंस पिक्चर्स और आईवीवाय एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में कार्थी और राजिशा विजयन पिछली फिल्म वाले अपने किरदारों में ही नजर आएंगे, जबकि एसजे सूर्या, मालविका मोहनन और आशिका रंगनाथ भी कास्ट में शामिल हुए हैं। यह 2022 की फिल्म 'सरदार' का सीक्वल है।