{"_id":"69cd0d462d4646e9ab0ae3f7","slug":"south-movie-pushpa-fame-actor-allu-arjun-fans-association-initiates-hpv-vaccine-drive-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन के फैंस ने उठाया सार्थक कदम, अभिनेता के जन्मदिन से पहले शुरू किया खास अभियान","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन के फैंस ने उठाया सार्थक कदम, अभिनेता के जन्मदिन से पहले शुरू किया खास अभियान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Allu Arjun Fans Association Initiates HPV Vaccine Drive: अल्लू अर्जुन की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक फैन एसोसिएशन ने एक खास अभियान शुरू किया है। यह अभियान अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले शुरू किया जाएगा। जानिए, क्या है इस अभियान का मकसद।
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विज्ञापन
विस्तार
अल्लू अर्जुन फैंस एसोसिएशन ने एचपीवी वैक्सीन अभियान की शुरुआत की है। इसके जरिए एसोसिएशन लड़कियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना चाहती है। यह अभियान 8 अप्रैल यानी अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले चलाया जाएगा।
Trending Videos
वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता फैलाना है मकसद
यह खास पहल अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल से पहले शुरू की जाएगी। इस अभियान का मकसद ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के बारे में वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता फैलाना है। बता दें कि इस वायरस के कारण गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर होता है। अगर सही समय पर वैक्सीन लगे तो कैंसर से बचाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन की फैन एसोसिएशन एचपीवी वैक्सीन लगवाने का काम अभिनेता के जन्मदिन से पहले करेगी।
अल्लू अर्जुन करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
हाल ही में अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की घोषणा की गई। अपनी 23वीं फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आ रहे हैं। वहीं वह डायरेक्टर एटली के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं, इसमें दीपिका पादुकोण उनके अपोजिट नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन