सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: noina To Get Married With Tulsi Husband Mihir Virani

KSBKBT 2: क्या तुलसी बांधेगी मिहिर और नोयना का गंठबंधन? 'क्योंकि...2' में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 01 Apr 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: चर्चित टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी की रेस में सबसे आगे हैं। यह शो भी दिलचस्प मोड़ पर चल रहा है। आगामी एपिसोड में इसमें नया ट्विस्ट आने वाला है। 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: noina To Get Married With Tulsi Husband Mihir Virani
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शादी और तलाक का सिलसिला जारी है। पहले परी का तलाक हुआ, फिर मिहिर और तुलसी का तलाक हुआ, इसके बाद ऋतिक-मिताली का तलाक हुआ। हालांकि, ऋतिक ने अब मुन्नी के साथ घर बसा लिया है। परी की लव स्टोरी अपने एक्स पति अजय के साथ एक बार फिर चल पड़ी है। वहीं, नोयना की सच्चाई पता चलने के बाद और घर के बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए बच्चों की खातिर तुलसी शांति निकेतन लौट आई है। मगर, अब कुछ ऐसा हुआ है कि तुलसी खुद मिहिर की शादी नोयना से कराने की तैयारी कर रही है।

Trending Videos

अपने हक का सिंदूर नोयना की मांग में भरवाएगी तुलसी?
पिछले एपिसोड में देखने को मिला था कि अपनी सच्चाई पता चलने के बाद अचानक नोयना की तबीयत खराब हो जाती है। मालूम चलता है कि उसे ब्लड कैंसर है और वह सिर्फ कुछ महीनों की मेहमान है। मगर, बीमारी के बीच भी उस पर मिहिर के प्यार का भूत चढ़ा है और वह मिहिर की सुहागिन बनकर मरना चाहती है। एक रोज तुलसी को नोयना की बीमारी का पता चलता है। वह उससे मिलने जाती है तो नोयना तुलसी के सामने अपनी आखिरी ख्वाहिश बताती है। तुलसी भी नोयना की यह इच्छा पूरी कराने का फैसला लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: noina To Get Married With Tulsi Husband Mihir Virani
नोयना-मिहिर - फोटो : सोशल मीडिया

तुलसी ने किया नोयना का स्वागत!
तुलसी घर पहुंचकर मिहिर को नोयना की आखिरी इच्छा के बारे में बताती है। इस पर मिहिर खूब नाराज होता है। मगर, तुलसी अपनी बात पर अड़ी रहती है और मिहिर को परिवार की इज्जत का हवाला देकर मनाती है। मिहिर राजी हो जाता है, लेकिन कहता है कि वह ऐसा तभी करेगा जब तुलसी भी साथ में शांति निकेतन में रहेगी। तुलसी इसके बाद नोयना को शांति निकेतन लेकर आती है। परिवार के सभी सदस्य तुलसी के इस फैसले के खिलाफ हैं। मगर, तुलसी खुद नोयना का बाकायदा स्वागत करके उसे शांति निकेतन में जगह देती है। 

पंडितजी से निकलवाया शादी का मुहूर्त
तुलसी पंडित जी को घर बुलाती है और मिहिर व नोयना की शादी का मुहूर्त निकलवाती है। तीन दिन बाद का मुहूर्त निकला है और तुलसी शादी की तैयारी कर रही है। इस बीच नोयना एक और इच्छा तुलसी के सामने रखती है और कहती है, 'मैं चाहती हूं कि मेरा और मिहिर का गंठबंधन तुम करो'। तुलसी यह सुन दंग रह जाती है। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी खुद नोयना और मिहिर की शादी कराएगी? या कुछ और नया मोड़ आएगा। 

कोई नई चाल तो नहीं चल रही नोयना?
फिलहाल इस शो का एक प्रोमो भी सामने आया है। इसमें नोयना को तुलसी को शुक्रिया कहते देखा जा सकता है। वहीं, तुलसी कहती है, 'अभी तो एक बड़ा सरप्राइज' बाकी है। ऐसे में सवाल है कि कहीं इस बार भी बीमारी के नाम पर नोयना कोई चाल तो नहीं चल रही, जिसे तुलसी समझ चुकी है। फिलहाल सामने आए प्रोमो पर नेटिजंस भी तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि नोयना और मिहिर की नहीं, बल्कि तुलसी और मिहिर की शादी होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed