सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   karishma tanna Varun Bangera share pregnancy news A little Miracle Our greatest gift August 2026

42 साल की उम्र में करिश्मा तन्ना ने की प्रेगनेंसी की घोषणा, शेयर की क्यूट तस्वीरें; लिखा- 'छोटा सा चमत्कार...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 06 Apr 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Karishma Tanna Pregnant: टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने कुछ ही देर पहले अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। करिश्मा को कई सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं।

karishma tanna Varun Bangera share pregnancy news A little Miracle Our greatest gift August 2026
करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से 5 फरवरी 2022 को मुंबई में शादी की थी। आज करिश्मा ने शादी के चार साल बाद अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है। जिससे उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

Trending Videos

करिश्मा तन्ना ने फैंश के साथ शेयर की गूड न्यूज
करिश्मा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और पति वरुण की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह आने वाले नन्हें मेहमान की ओर इशारा करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, 'एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार अगस्त 2026 में आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
करिश्मा की प्रेगनेंसी की गूड न्यूज सुनने के बाद कई सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। धनाश्री वर्मा, दृष्टि धामी, कृतिका कामरा और महीप कपूर ने लिखा, 'बधाई हो', अनुष्का रंजन ने लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी को ईश्वर का आशीर्वाद।', आदित्य सील ने लिखा, 'मुझे यह बहुत पसंद है', संजीदा शेख ने लिखा, 'माशाल्लाह', इन सभी सेलेब्स के अलावा कई फैंस ने भी करिश्मा को शुभकामनाएं दी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karishmma Tanna B (@karishmaktanna)


करिश्मा तन्ना का करियर
करिश्मा तन्ना एक प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने 2001 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी डेब्यू किया। उन्होंने 'नागिन 3' जैसे टीवी शो, 'बिग बॉस 8' (रनर-अप) और 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता रहीं। 'संजू' फिल्म और नेटफ्लिक्स की 'स्कूप' वेब सीरीज ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 


यह भी पढ़ें: 83 की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं अमिताभ बच्चन, जानिए किन फिल्मों से सिनेमाघरों में मचाने वाले हैं धूम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed