सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Spotted in Torn Shoes Netizens Trolled Him video viral

Salman Khan: फटे जूतों में नजर आए सलमान खान, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान; नेटिजन्स ने किया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 06 Apr 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan Shoes: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान फटे जूते पहने नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं।

Salman Khan Spotted in Torn Shoes Netizens Trolled Him video viral
सलमान खान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वजह है उनके जूते। जानिए क्या है पूरा मामला?

Trending Videos

वायरल वीडियो
हाल ही में सलमान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपनी कार से उतरते दिख रहे हैं। उन्होंने चेक शर्ट, जींस और जूते पहने हुए हैं। कैमरे ने जब उनके जूतों पर जूम किया तो कई लोगों को लगा कि उनके जूते फटे और पुराने हैं। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया कि सलमान फटे जूते पहनकर घूम रहे हैं। लेकिन उनके फैंस ने तुरंत सफाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जूतों की कीमत
असली बात यह है कि सलमान ने फटे जूते नहीं, बल्कि बहुत महंगे डिजाइनर बूट पहने हुए थे। ये Balenciaga के डिस्ट्रेस्ड लेदर काउबॉय बूट हैं। ये जानबूझकर रफ और पुराने लुक वाले बनाए जाते हैं। इनकी कीमत 12 लाख से 15 लाख रुपये तक है। सलमान ने ये बूट पहले भी साल 2023 में अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के प्रमोशन के दौरान पहने थे।

किन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान
सलमान जल्द ही एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता दिल राजू हैं और निर्देशक वामसी पेडिपल्ली हैं। फिल्म में नयनतारा हीरोइन हैं। अनिल कपूर और अरविंद स्वामी भी इसमें नजर आ सकते हैं। इस फिल्म शूटिंग की 18 अप्रैल से मुंबई में शुरू हो सकती है। पहले दिन मुंबई के स्टूडियो में सलमान एक एक्शन सीन की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म को अभी 'SVC63' नाम से जाना जा रहा है।

इसके अलावा सलमान फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। यह एक युद्ध ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। यह फिल्म 2020 की गलवां घाटी की घटना पर आधारित है, जिसमें सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका में नजर आ सकते हैं। 


यह भी पढ़ें: 42 साल की उम्र में करिश्मा तन्ना ने की प्रेगनेंसी की घोषणा, शेयर की क्यूट तस्वीरें; लिखा- 'छोटा सा चमत्कार...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed