सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranjeet aces gym exercise at 84 cue from his villain days video viral harshvardhan rane comments

84 साल की उम्र में जिम में एक्सरसाइज करते रंजीत का वीडियो हुआ वायरल, बेटी के एक कमेंट ने कैसे जगाया जोश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 06 Apr 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranjeet Viral Video: सुपरस्टार रंजीत ने का वर्कआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी बेटी उन्हें एक्सरसाइज करवाती नजर आ रही हैं।

Ranjeet aces gym exercise at 84 cue from his villain days video viral harshvardhan rane comments
रंजीत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के खूंखार विलेन सुपरस्टार रंजीत इन दिनों जिम में पसीना बहा रहे हैं। दिग्गज अभिनेता रंजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रंजीत 84 साल की उम्र में भी जिम में जमकर कसरत करते नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos

वायरल वीडियो
इस वीडियो को खुद रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसमें उनकी बेटी, जो उनकी जिम ट्रेनर भी हैं, उन्हें एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित करती नजर आ रही हैं। शुरू में रंजीत को एक्सरसाइज सही से करने में थोड़ी मुश्किल होती है, लेकिन तब उनकी बेटी ने मजाकिया अंदाज में उन्हें पुरानी फिल्मों की याद दिलाती हैं, तब रंजीत जोश में आ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की बातों ने बढ़ाया जोश
रंजीत की बेटी कहती हैं कि फिल्मों में वे खलनायक बनकर नायिकाओं को कैसे पकड़ते थे। यह सुनते ही रंजीत हंस पड़े और बोले, 'तो ऐसे बोलो ना।' फिर रंजीत पूरी एनर्जी के साथ, अपने पुराने बॉलीवुड स्टाइल में नाटकीय अंदाज में एक्सरसाइज करने लगते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranjeet (@ranjeetthegoli)


रंजीत का पोस्ट
रंजीत ने खुद यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और लिखा, 'अरे... अगर ऐसा ही वर्कआउट करूंगा, तो हमेशा फिट रहूंगा। मेरे कोच और बेटी को धन्यवाद।' रंजीत के इस वीडियो पर अभिनेता हर्षवर्धन राण ने कमेंट में लिखा, 'इंटरनेट पर सबसे प्यारी चीज।'

रंजीत बॉलीवुड के मशहूर खलनायक रहे हैं। उन्होंने 1970-80 के दशक में 'अमर अकबर एंथनी', 'नमक हलाल', 'लॉवारिस', 'शर्मिली' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। स्क्रीन पर वह अपने किरदार से हर किसी को हैरान कर देते आए हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत अच्छे और शांत इंसान हैं।

यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पुरानी हवेली के साथ जुड़ा किस्सा; अक्षय-राजपाल और परेश की दिखी दमदार कॉमेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed