सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora Reveals Her Fitness Mantra Says Age Is Just A Number

52 साल की मलाइका अरोड़ा ने बताया अपना फिटनेस मंत्रा, बोलीं- ‘आप किसी भी उम्र के हों…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Mon, 06 Apr 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Malaika Arora Fitness Mantra: मलाइका अरोड़ा 52 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी फिटनेस कमाल की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना फिटनेस सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किया है। 

Malaika Arora Reveals Her Fitness Mantra Says Age Is Just A Number
मलाइका अरोड़ा और सोफी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@sophiechoudry
विज्ञापन

विस्तार

मलाइका अरोड़ा 52 साल की उम्र में भी खुद को फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। इसके लिए वह काफी मेहनत भी करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बढ़ती उम्र, फिटनेस को लेकर बातचीत की। फैंस को एक खास सलाह भी दी। 

Trending Videos

एक प्रैक्टिकल फिटनेस सीक्रेट बताया
मलाइका अरोड़ा हाल ही में सोफी चौधरी के फिटनेस शो ‘फेमसली फिट विद सोफी’ में नजर आईं। दोनो ने जिम में खूब एक्सरसाइज की। साथ ही फिटनेस को लेकर बातचीत भी की है। वह बताती हैं कि अपनी बॉडी की जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही प्रैक्टिकल होकर फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। मलाइका कहती हैं, ‘बस इसे एक बैज की तरह पहनें। ग्रेसफुली उम्र को बढ़ने दें। इसमें ज्यादा न उलझें। यह तो बस एक नंबर है। आप किसी भी उम्र के हों, चाहे 20 के या 60 के, आप कमाल के हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
फिटनेस को लेकर बहाने नहीं बनाने चाहिए 
सोफी चौधरी को मलाइका कहती हैं, 'कई लोग बहाने बनाते हैं। आज वर्कआउट नहीं करना है। जिम फ्री नहीं है। लेकिन बहाने मत बनाइए, बस जिम जाइए।' वह यह भी कहती हैं कि डाइट पर भी सबको ध्यान देना चाहिए। मलाइका अरोड़ा ने तो अपना एक रेस्टोरेंट भी खोला है, जहां वह हेल्दी फूड ऑप्शन लोगों को देती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ आदिनाथ जैन मंदिर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, इस अंदाज में आईं नजर; फोटो-वीडियोज हुए वायरल

मलाइका अरोड़ा करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम नंबर्स की वजह से जानी जाती हैं। पिछले साल भी फिल्म ‘थामा’ में उन्होंने ‘प्वाइजन बेबी’ नाम के गाने पर आइटम डांस किया था। वह कई डांस रियलिटी शो को जज भी कर चुकी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed