सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ekta Kapoor in new look user notice now commenting on viral video

Ekta Kapoor: बदले हुए अंदाज में नजर आईं एकता कपूर, यूजर्स ने किया नोटिस; किए ऐसे कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 06 Apr 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Ekta Kapoor Viral Video: एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वह अलग लुक में नजर आई हैं। यूजर्स इसे पसंद कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।

Ekta Kapoor in new look user notice now commenting on viral video
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म निर्माता एकता कपूर आजकल काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार वह किसी फिल्म या सीरियल की वजह से नहीं बल्कि अपने लुक की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में वह अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के ट्रेलर प्रीव्यू में पहुंची। यहां एकता ने अपने बदले हुए अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Trending Videos

एकता कपूर का लुक वायरल
'भूत बंगला' के ट्रेलर प्रीव्यू में पहुंची एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एकता कपूर यहां एक सादे और क्लासी लुक में नजर आईं। उन्होंने काले रंग का आउटफिट पहना जो काफी ढीली-ढाली थी। उन्होंने एक हाथ में चूड़ियां और कंगन पहने। अपने लुक को घने बालों और ग्लोइंग मेकअप से पूरा किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट
सोशल मीडिया पर जब एकता कपूर का यह वीडियो आया तो यूजर्स ने उनमें आए बदलाव को नोटिस कर लिया। कई यूजर्स ने कहा कि एकता पहले इतनी खूबसूरत नहीं थीं। एक यूजर ने लिखा 'पहली बार ऐसा हुआ है, जब उन्होंने जरूरत से ज्यादा कपड़े नहीं पहने हैं। यह बिल्कुल सही है... न तो बहुत ज्यादा भड़कीला है और न ही अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन वाला।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'उन्होंने अपना वजन घटा लिया है।' एक और यूजर ने उन्हें खूबसूरत कहा है। एक और यूजर ने लिखा 'वाह क्या बात है।'




यूजर्स ने नोटिस किया बदलाव
हालांकि एकता कपूर ने अभी तक अपनी फिटनेस जर्नी या अपने कपड़ों में आए बदलाव के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि यूजर्स ने उनमें आए बदलाव को नोटिस किया है। कई यूजर्स ने नोटिस किया कि एकता ने ड्रेसिंग में भी बदलाव किया है। 

सिंगर श्रेया घोषाल ने खरीदा अपार्टमेंट, मुंबई के इस मशहूर इलाके में है मौजूद; कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'?
ख्याल रहे कि 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। एकता कपूर इसके निर्माताओं में से एक हैं। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं। यह 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed