सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aditya Dhar wife Yami Gautam praise Sara Arjun for her performance in Dhurandhar 2

आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने इस बात को लेकर की सारा अर्जुन की तारीफ, कहा- तुम ही आज और कल हो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 06 Apr 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: सारा अर्जुन ने 'धुरंधर 2' में बेहतरीन काम करने के लिए पूरी टीम के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। इस पोस्ट पर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने कमेंट करते हुए सारा अर्जुन की तारीफ की है।

Aditya Dhar wife Yami Gautam praise Sara Arjun for her performance in Dhurandhar 2
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम@yamigautam
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' की कामयाबी से आदित्य धर के साथ उनकी पत्नी यामी गौतम भी खुश हैं। उन्होंने 'धुरंधर 2' की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन की तारीफ की है। उन्होंने युवा अभिनेत्री के अभिनय और लगन की जमकर सराहना की है। आइए देखते हैं कि यामी ने सारा अर्जुन के बारे में क्या कहा?
Trending Videos


सारा अर्जुन की पोस्ट में क्या है?
हाल ही में सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने फिल्म के सेट के पीछे की तस्वीरें शेयर की। एक लंबे नोट में, उन्होंने आदित्य धर, प्रोडक्शन हाउस, कॉस्ट्यूम डिजाइनरों, कास्टिंग डायरेक्टर, एडिटर, सिनेमैटोग्राफर और फिल्म पर काम करने वाले हर व्यक्ति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन इन शब्दों के साथ किया, 'एक्टर पोस्टर पर दिखने वाले चेहरे होते हैं, लेकिन आप इस सिनेमा की रीढ़ हैं। धुरंधर की पूरी टीम का धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)


यामी गौतम ने सारा अर्जुन की तारीफ की 
इस पोस्ट पर यामी गौतम ने कमेंट किया। उन्होंने सारा की तारीफ की। उन्होंने लिखा 'तुम ही आज और कल हो, सारा... तुमने जो किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है।' इस पोस्ट पर सारा अर्जुन ने रिप्लाई करते हुए लिखा 'आभार जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।'

Aditya Dhar wife Yami Gautam praise Sara Arjun for her performance in Dhurandhar 2
धुरंधर 2 में सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किया सारा अर्जुन को रिप्लाई
सारा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए आदित्य धर ने लिखा 'जिस तरह से आप चीजों को महसूस करती हैं, उसमें एक हिम्मत है। जिस तरह से आप दुनिया को दिखाती हैं, उसमें गरिमा है। इस सफर पर भरोसा करने के लिए और ईमानदारी के साथ डटे रहने के लिए आपका धन्यवाद।'

एकता कपूर ने बताई 'भूत बंगला' के टलने की असली वजह, 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर कही ये बात


'धुरंधर 2' में सारा का किरदार
'धुरंधर 2' में जहां रणवीर सिंह ने हमजा अली का किरदार निभाया है। वहीं सारा अर्जुन ने इसमें उनकी पत्नी यलीना का किरदार निभाया है। इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed