सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Movie Bhooth Bangla Trailer Launch Event Viral Video

Akshay Kumar: फटे-चिथे कपडे़ पहनकर कहां पहुंचे अक्षय कुमार? अचानक सीढ़ियों से कूदे; फैंस की भीड़ ने घेरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Mon, 06 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar Viral Video: अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह फटेहाल नजर आ रहे हैं। इस हालत का जिम्मेदार उन्होंने किसे बताया? साथ ही इस कंडीशन में देखकर फैंस ने भी उन्हें घेर लिया। जानिए, क्या है ये मामला?

Akshay Kumar Movie Bhooth Bangla Trailer Launch Event Viral Video
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार की हालत देखकर एक बार तो फैंस और पैपराजी चौंक गए। वह फटे कोट, शर्ट में दिखाई दिए। फिर अचानक सीढ़ियों से कूद गए। इस बीच फैंस ने भी उन्हें घेर लिया। इसके बाद क्या हुआ? अक्षय ने अपनी इस हालत का दोष किसको दिया? जानिए। 

Trending Videos

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




भूतों की वजह से हुई हालत खराब 
अक्षय कुमार की यह हालत भूतों की वजह से हुई है, ऐसा उन्होंने बयान दिया है। दरअसल, ऐसा सच में नहीं हुआ है। वह अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च पर फटे-चिथे कपड़े पहनकर पहुंचे थे। साथ ही अक्षय ने मजाक में कहा, ‘भूतों ने मेरा यह हाल किया है। साथ ही फिल्म प्रोड्यूस करने पर भी यही हाल हाेता है।’ इसके बाद अक्षय ने अपनी फिल्म को लेकर कई बातें साझा की हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 

Akshay Kumar Movie Bhooth Bangla Trailer Launch Event Viral Video
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

फैंस ने भी दिए अक्षय कुमार के लुक पर रिएक्शन 
अक्षय कुमार के इस लुक पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक फैन ने लिखा, ‘सलमान खान फटे जूते पहन रहा है, यहां अक्षय कुमार फटे कपड़े पहन रहा है। आखिर चक्कर क्या है?’ एक अन्य फैन ने कमेंट किया, ‘भिखारी दिख रहे हैं भईया।’ वहीं एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘जमीन से जुड़े एक्टर हैं मिस्टर खिलाड़ी।’ वहीं कुछ फैंस की अक्षय कुमार को देखकर हंसी ही छूट गई। 



ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे फिल्म के कई सितारे 
फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर तब्बू, डायरेक्टर प्रियदर्शन, प्रोड्यूसर एकता कपूर, एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी नजर आईं। इस मौके पर तब्बू और अक्षय कुमार ने जमकर पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाए। वामिका गब्बी का भी स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed