{"_id":"69d37d2617b20b335e0b2dd0","slug":"what-ekta-kapoor-say-about-delaying-bhooth-bangla-speak-about-dhurandhar-2-too-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर ने बताई 'भूत बंगला' के टलने की असली वजह, 'धुरंधर- द रिवेंज' को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
एकता कपूर ने बताई 'भूत बंगला' के टलने की असली वजह, 'धुरंधर- द रिवेंज' को लेकर कही ये बात
Mon, 06 Apr 2026 03:00 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:00 PM IST
सार
Ekta Kapoor On Bhooth Bangla Postponed: फिल्म 'भूत बंगला' पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। मगर अब यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज क्यों टली, इस पर निर्माता एकता कपूर ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार 14 वर्षों के बाद मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के साथ फिल्म 'भूत बंगला' लेकर आ रहे हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, असरानी और तब्बू जैसे कलाकार भी हैं। 'भूत बंगला' पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला किया। अब यह 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस बीच 'भूत बंगला' की निर्माता एकता कपूर ने फिल्म के पोस्टपोन होने की असली वजह बताई है।
विज्ञापन
एकता कपूर ने बताई 'भूत बंगला' के टलने की वजह
'भूत बंगला' की रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने पर एकता कपूर ने मीडिया से कहा कि फिल्म इसलिए लेट नहीं हुई क्योंकि थिएटर में 'धुरंधर 2' चल रही थी। मैं 10 अप्रैल को भी 'भूत बंगला' के लिए अच्छी स्क्रीन और शो-टाइम हासिल कर सकती थी। वैसे भी आजकल फिल्में आम तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। अगर 'धुरंधर: द रिवेंज' अच्छा कर रही है, तो अच्छी बात है। हम उसके साथ किसी जंग में नहीं हैं! हमने सोचा कि हमें थिएटर में आने से पहले उसे अपना करीब 85 परसेंट रन पूरा करने देना चाहिए।'

Ekta Kapoor: बदले हुए अंदाज में नजर आईं एकता कपूर, यूजर्स ने किया नोटिस; किए ऐसे कमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
भूत बंगला की नई रिलीज डेट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
रिलीज टलने पर क्या बोले मेकर्स?
इससे पहले 'भूत बंगला' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टलने को लेकर कहा था 'धुरंधर: द रिवेंज का जबरदस्त प्रदर्शन हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर है। प्रदर्शकों को लगता है कि 'भूत बंगला' की रिलीज टालने से दोनों फिल्मों को वह जगह, फोकस और अटेंशन मिल पाएगी, जिसकी वे हकदार हैं।'

'धुरंधर: द रिवेंज का कलेक्शन'
आपको बता दें कि 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 18 दिनों में इसने भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया है। इसने वर्ल्डवाइज 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।