फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhooth Bangla trailer reaction by Akshay Kumar fans hail laugh riot as Bhool Bhulaiyaa 2

'भूत बंगला' के ट्रेलर पर फैंस की प्रतिक्रिया, किया 'हेरा फेरी' का जिक्र, बोले- अक्षय की कॉमेडी टाइमिंग है हिट

Mon, 06 Apr 2026 04:19 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 06 Apr 2026 04:19 PM IST
सार

Bhooth Bangla Trailer Reaction: 'भूत बंगला' का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को लेकर अक्षय कुमार के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Bhooth Bangla trailer reaction by Akshay Kumar fans hail laugh riot as Bhool Bhulaiyaa 2
भूत बंगला अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आखिरकार काफी इंतजार के बाद आज 6 अप्रैल को 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार 14 साल बाद दोबारा निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डरावनी हवेली और 'वधुसुर' की कहानी के अलावा कॉमेडी का जबरदस्त तड़का भी है।

विज्ञापन

'भूत बंगला' का ट्रेलर
'भूत बंगला' के ट्रेलर में अक्षय कुमार लंदन से अपनी बहन की शादी में मंगलपुर आते हैं। वहां उसे अजीब-अजीब भूतिया घटनाएं और डरे हुए लोग दिखाई देते हैं। ट्रेलर के कैप्शन में लिखा है ''भूत बंगला' में आपका स्वागत है। यहां ना तो लोग नॉर्मल हैं और ऊपर से बंगला भी पैरानॉर्मल है। अपने जोखिम पर प्रवेश करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'भूत बंगला' के ट्रेलर को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया
'भूत बंगला' को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 'भूत बंगला' के ट्रेलर को बहुत अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई फैंस ने लिखा कि असली कॉमेडी स्टार अक्षय कुमार वापस आ गए हैं। कुछ ने लिखा कि ट्रेलर देखकर पुरानी फिल्मों ‘हेरा फेरी’ जैसी यादें ताजा हो गईं। परेश रावल भी बाबू भैया वाले लुक में नजर आए हैं। ट्रेलर ने दर्शकों में काफी उत्साह भर दिया है। लोग डर और हंसी के इस मिश्रण को देखने के लिए उत्सुक हैं और लगातार ट्रेलर को लेकर अपनी राय पेश कर रहे हैं।

  • 'राजपाल यादव को देखकर वापस बहुत अच्छा लगा'
  • 'मंदिर का घंटा डायलॉग दोबारा बनाया गया'
  • 'कॉमेडी का किंग खिलाड़ी भाई की वापसी'
  • 'यह सिर्फ एक ट्रेलर नहीं है, यह शुद्ध रूप से पुरानी यादों को ताजा कर देने वाला अनुभव है'
  • 'असरानी सर की आखिरी फिल्म'
  • 'असली कॉमेडी स्टार अक्की वापस आ गए हैं'
  • 'सुपरहिट फिल्म, अक्की सर के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करुगा की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हो'
  • 'मजा आ गया, अक्षय की कॉमिक टाइमिंग सबसे अच्छी है। ये फिल्म सुपरहिट होगी'
  • 'असली भूल भुलैया वाली वाइब्स'
  • 'हलचल, 'भुल भुलैया', 'भागमभाग, 'हंगामा' और ओजी अक्षय कुमार'
विज्ञापन

'भूत बंगला' पेड प्रिव्यू शोज
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार 14 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने पहले कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। इस फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव भी हैं। तब्बू का एक सरप्राइज कैमियो भी ट्रेलर में दिखाया गया है। वामिका गब्बी भी अहम रोल में हैं। फिल्म की कहानी फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी है। इसे अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर बनाया है। 16 मार्च रात 9 बजे से ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू शोज थिएटर्स में शुरू हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पुरानी हवेली के साथ जुड़ा किस्सा; अक्षय-राजपाल और परेश की दिखी दमदार कॉमेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed