सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Krushna Abhishek wishes sister Arti Singh on her 41st birthday with childhood throwbacks

बहन आरती सिंह के जन्मदिन पर भाई कृष्णा अभिषेक ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, फराह खान ने किया प्यारा कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 05 Apr 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Arti Singh Birthday: कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन आरती सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही कृष्णा ने दोनों की कई थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Krushna Abhishek wishes sister Arti Singh on her 41st birthday with childhood throwbacks
कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आज 5 अप्रैल को टीवी अभिनेत्री और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कृष्णा ने सोशल मीडिया हैंडल पर बहन के साथ अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं और एक प्यारा नोट भी लिखा। जिस पर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने प्यारा कमेंट कर फैंस का दिल जीत लिया है।

Trending Videos

कृष्णा अभिषेक का पोस्ट
आज आरती सिंह के जन्मदिन पर भाई कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के साथ कई प्यारी पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जैसे हो वैसे ही रहो- चाहे परेशान करने वाले, चिड़चिड़े, बेवकूफ या कभी-कभी चिढ़ाने वाले हो या ज्यादातर समय। हम सब तुम्हें सबसे प्यार करते हैं। हमेशा खुश, स्वस्थ और खुशहाल रहो। मजे करो, चीयर्स।'

View this post on Instagram

A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30)



 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरती सिंह ने किया रिप्लाई
आरती ने भाई कृष्णा के इस प्यारे पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'लव यू। खैर, हमारी मां ने मुझे तुम्हें परेशान करने के लिए चुना है और मैं जीवन भर यही करती रहूंगी, अगले 45 साल और।' इस पोस्ट पर फराह खान ने बहुत प्यारा कमेंट किया। फराह ने लिखा, 'बहुत प्यारा, मुझे याद है तुम ऐसे ही दिखते थे। जन्मदिन मुबारक हो।'

कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह के बारे में
दोनों भाई-बहन मनोरंजन जगत में मशहूर हैं। कृष्णा एक प्रसिद्ध कॉमेडियन और टीवी अभिनेता हैं, जबकि आरती टीवी सीरियल की अभिनेत्री हैं। माता-पिता के गुजर जाने के बाद कृष्णा ने आरती को अपनी बेटी की तरह संभाला। आरती की शादी (अप्रैल 2024) की सारी जिम्मेदारियां भाई कृष्णा ने ही निभाई थीं। दोनों के बीच बहुत गहरा और प्यारा रिश्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed