सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Toxic first single Tabaahi poster release yash kiara advani new romantic poster

Tabaahi: 2 मार्च को आएगा 'टॉक्सिक' का पहला गाना, रिलीज हुआ पहला रोमांटिक पोस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 27 Feb 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Toxic First Single Tabaahi: निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' का एक नया पोस्टर जारी किया गया है। जो कि फिल्म के पहले गाने 'तबाही' की खास झलक दिखाता है। जानें 'तबाही' गाना कब रिलीज होगा?

 

Toxic first single Tabaahi poster release yash kiara advani new romantic poster
फिल्म 'टॉक्सिक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

कन्नड़ एक्टर यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने आज फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। जिसमें यश नजर रहे हैं, लेकिन अभिनेत्री का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, यह पोस्टर फिल्म के पहले गाने 'तबाही' का है। जानें कब रिलीज होगा गाना?

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


नया रोमांटिक पोस्टर रिलीज
'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने फिल्म का एक रोमांटिक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में यश समंदर किनारे चलते नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक लड़की है, जिसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इस पोस्टर को कियारा आडवाणी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, तो हो सकता है कि यश के साथ इस पोस्टर में कियारा हों।

कब पहला गाना 'तबाही' होगा रिलीज
फिल्म निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर 'टॉक्सिक' के रोमांटिक पोस्टर को जारी किया है। इसके साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'एक विषैली दुनिया और सुरक्षित...'। इस नए पोस्टर के साथ बताया कि फिल्म का पहला गाना 'तबाही' 2 मार्च को रिलीज होगा। इस पोस्ट पर सिंगर विशाल मिश्रा ने लिखा, 'कैसे हुआ तो....।'

फिल्म टॉक्सिक के बारे में
'टॉक्सिक' गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित एक आगामी भारतीय पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। इसमें यश दोहरी भूमिका में हैं। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिस दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'दम लगा के हईशा' को लेकर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, बताया अपना पसंदीदा सीन, 11 साल पूरे होने पर लिखी खास बात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed