यश: पत्नी के साथ सैर पर निकले अभिनेता, परिवार के साथ कूल अंदाज में दिखे 'टॉक्सिक' स्टार
Yash With Wife: यश अपनी पत्नी के साथ सैर पर निकले हैं। राधिका पंडित सोशल मीडिया पर परिवार के साथ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें यश कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विस्तार
यश का परिवार इन दिनों किस जगह पर है, इसके बारे में उन्होंने जानकारी नहीं दी है। हालांकि तस्वीरों से साफ है कि अभिनेता अपने परिवार के साथ इंजॉय कर रहे है। एक तस्वीर में राधिका यथर्व के साथ साइकिल चला रही हैं, जबकि यश और आयरा उनके पीछे हैं। दूसरी तस्वीरों में राधिका समुद्र तट पर आराम से समय बिताती दिख रही हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, 'इतनी शांति कि लहरों की आवाज सुनाई दे। इतना शोर कि हर पल याद रहे।'
यश ने खुद इस छुट्टी की ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। जहां राधिका कभी-कभी फैंस को अपनी पारिवारिक जिंदगी की झलक दिखाती हैं, वहीं यश आम तौर पर परिवार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर नहीं करते हैं।
परिवार की यह छुट्टी 'टॉक्सिक' के थिएटर में प्रदर्शन खत्म होने के बाद हुई है। गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई यह फिल्म 'केजीएफ' फिल्मों के बाद यश की बड़ी रिलीज थी और इससे काफी उम्मीदें थीं। इसमें नयनतारा और कियारा आडवाणी भी थीं।
- फिल्म की शुरुआत जबरदस्त रही और इसने भारत में अपने पहले दिन सभी वर्जन में लगभग 101 करोड़ रुपये (नेट) कमाए।
- लेकिन यह रफ्तार ज्यादा दिन बरकरार नहीं रही। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई गिर गई।
- 'टॉक्सिक' ने आखिरकार भारत में सभी वर्जन में लगभग 230 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई के साथ अपना सफर खत्म किया।
- खबरों के मुताबिक, हिंदी वर्जन ने लगभग 137 करोड़ रुपये कमाए।
- जबकि इसकी दुनिया भर में कुल कमाई (ग्रॉस) लगभग 340-366 करोड़ रुपये आंकी गई है।
- खबरों के अनुसार, यह फिल्म लगभग 500 से 1,000 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी।
यश ने दिसंबर 2016 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं, आयरा और यथर्व। यह कपल इस साल के आखिर में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाएगा।