सूर्या के साथ नजर आएंगी तृषा कृष्णन, 'करुप्पु' से जारी हुआ अभिनेत्री का लुक; सामने आई रिलीज डेट
Karuppu Look: अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपनी अपकमिंग फिल्म 'करुप्पु' को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने फिल्म से उनका लुक जारी किया है। आइए जानते हैं वह किस किरदार में नजर आने वाली हैं?
विस्तार
अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन थलापति विजय के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'करुप्पु' की एक झलक शेयर की है। इसमें त्रिशा कृष्णन का लुक नजर आया है। इस फिल्म में उनके साथ सूर्या अहम किरदार में हैं।
मेकर्स ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तृषा कृष्णन नजर आती हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लग रहा है कि तृषा इसमें एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। इसमें उनका नाम प्रीति है।
Introducing PREETHI from #Karuppu 💕
— DreamWarriorPictures (@DreamWarriorpic) April 30, 2026
South Queen @trishtrashers in a role you're sure to enjoy!@Suriya_offl's Karuppu in theatres, May 2026 🔥
A @SaiAbhyankkar Musical 💥 @RJ_Balaji @dop_gkvishnu @prabhu_sr #Indrans @natty_nataraj #Swasika @SshivadaOffcl #SupreethReddy… pic.twitter.com/ryA4uEVJN8
हाल ही में, मेकर्स ने सूर्या के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर शेयर किया। टीजर में, एक्टर को जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते हुए देखा गया।
टीजर में एक्टर को एक ऐसे इंसान के तौर पर दिखाया गया है, जो स्ट्रीट फाइटिंग में माहिर है और कोर्ट में भी केस जीतना जानता है। फिल्म में उन्हें भी एक वकील के तौर पर दिखाया गया है।
'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर बने IFFI के फेस्टिवल डायरेक्टर, पहले इस पद पर कर चुके हैं काम
इस फिल्म को आरजे बालाजी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। सूर्या के साथ-साथ, फिल्म में इंद्रन्स, नैटी, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि, सुप्रीत रेड्डी और अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
The power of KARUPPASAMY takes over 🙏#KaruppaKoodaVa hits 2 MILLION views on YouTube!
— DreamWarriorPictures (@DreamWarriorpic) April 29, 2026
▶️ https://t.co/Zd3McyP6OC
A @SaiAbhyankkar Musical 💥 #Karuppu - Grand release worldwide, May 2026!
Lyrics : @pavijaypoet
Singers : @SaiAbhyankkar & #VMMahalingam@Suriya_offl… pic.twitter.com/ANl6VW77lN
हाल ही में तृषा थलापति विजय के साथ एक शादी में नजर आईं। इसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इसकी वजह यह थी कि विजय की पत्नी संगीता ने आरोप लगाया था कि विजय का एक एक्ट्रेस से रिश्ता है। उन्होंने अदालत में इसी आधार पर विजय से तलाक की मांग की है।
