सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Sethupathi Malavika Mohanan Next With Thiagarajan Kumararaja Titled Pocket Novel

विजय सेतुपति की अगली फिल्म का टाइटल 'पॉकेट नॉवेल', साथ नजर आएंगी यह साउथ अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 17 Feb 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Sethupathi Film Pocket Novel: निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसका टाइटल है 'पॉकेट नॉवेल'। निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया और साथ ही स्टारकास्ट के बारे में जानकारी दी।

Vijay Sethupathi Malavika Mohanan Next With Thiagarajan Kumararaja Titled Pocket Novel
पॉकेट नॉवेल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा ने अपनी आगामी फिल्म का नाम ‘पॉकेट नॉवेल’ रखा है। हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई। इस फिल्म में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जानिए पूरी डिटेल?

Trending Videos

फिल्म का पोस्टर
निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ का पोस्टर जारी किया है, जिसमें विजय सेतुपति का आधा चेहरा दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंस में पोस्टर का रंग लाल है, जिसकी वजह से यह पोस्टर और ज्यादा इंटेंस लग रहा है। फिल्म के पोस्टर के साथ निर्माताओं ने इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में भी अहम जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘पॉकेट नॉवेल’ की स्टार कास्ट
इस फिल्म में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में मालविका मोहनन और राज बी शेट्टी के अलावा किशोर भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। प्रोडक्शन कंपनी टायलर डर्डन एंड किंग फिस्ट (TDKF) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही यह भी बताया कि सोमवार से शूटिंग शुरू हो चुकी है। पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'त्यागराजन कुमारराजा की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' की शूटिंग शुरू।'

फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ के बारे में
‘पॉकेट नॉवेल’ का संगीत इलैयाराजा तैयार कर रहे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी नीरव शाह के कंधों पर है। इस फिल्म की कहानी और पटकथा एंड्रयू लुईस ने लिखी है। वहीं इस फिल्म के गाने युग भारती ने लिखें हैं। विजय की इस फिल्म की घोषणा से फैंस और सिनेमा प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।


यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम को क्यों करना पड़ा आलोचना का सामना, जानिए वजह? बोले- 'केवल शाहरुख खान और अक्षय कुमार…'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed