{"_id":"69f5bede9e9ba06a5a0763e6","slug":"vijay-thalapathy-audio-track-shared-by-music-composer-ilaiyaraaja-amid-tamilnadu-elections-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलैयाराजा ने शेयर किया विजय पर फिल्माया गीत, तमिलनाडु चुनाव के बीच कंपोजर की पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
इलैयाराजा ने शेयर किया विजय पर फिल्माया गीत, तमिलनाडु चुनाव के बीच कंपोजर की पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sat, 02 May 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Vijay Thalapathy Tamilnadu Elections 2026: म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा ने तमिलनाडु चुनाव के मध्य विजय थलापति की फिल्म का एक गाना शेयर किया है। जिसे अभिनेता से नेता बने विजय के लिए समर्थन के तौर पर देख रहा है।
विजय थलापति, इलैयाराजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
चार मई तमिलनाडु चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। इन चुनाव नतीजों का सबसे ज्यादा इंतजार विजय थलापति को है। इस बीच म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा ने विजय पर फिल्माया गया एक पुराना गीत सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नतीजों के पहले शेयर किए गए इस वीडियो को विजय के प्रति उनके समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।
फिल्म 'इथु एंगाल नीथी' का गाना
1988 में रिलीज हुई फिल्म 'इथु एंगाल नीथी' में विजय ने फिल्म में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन एस.ए. चंद्रशेखर ने किया था। फिल्म में इलैयाराजा संगीतकार थे। गीत के बोल 'चिन्ना थंबी, उन्नाई नम्बी...' हैं। इसका हिंदी में अर्थ है 'राज्य तुम्हारा इंतजार कर रहा है, छोटे भाई'। इसे फिल्म में ऐसे दिखाया गया है जैसे वह गाना लोगों की दिल की बात हो।
Trending Videos

फिल्म 'इथु एंगाल नीथी' में विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
चुनाव के बीच महत्वपूर्ण पोस्ट
म्यूजिक कंपोजर की तरफ से की गई यह पोस्ट चुनाव की वजह से काफी अहमियत रखती है। तमिलनाडु में 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। इसके साथ ही विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (टीवीके) के राजनैतिक सफर का भविष्य तय होगा। चुनाव में विजय को तमिलनाडु में अच्छा फैन बेस होने का फायदा मिल सकता है।

'घर में अकेलापन और उदासी महसूस होती है', लता मंगेशकर और आशा भोसले के निधन पर छोटी बहन ने जताया दुख
thalapathy vijay
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय को है 'जननायकन' की रिलीज का इंतजार
विजय की फिल्म 'जन नायकन' जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से विवाद के चक्कर में अभी तक यह रिलीज नहीं हो पाई है। पिछले दिनों फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि खबरों के अनुसार फिल्म चुनाव के बाद 8 मई को रिलीज की जा सकती है। इस तरह विजय थलापति के लिए मई का महीना काफी महात्वपूर्ण है।