सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Whats The Connection Between The Postponement Of Toxic And Vijay Jana Nayakan Why Did Users Target Kvn Product

'टॉक्सिक' की रिलीज टलने का विजय की 'जन नायकन' से क्या कनेक्शन? क्यों यूजर्स के निशाने पर आया केवीएन प्रोडक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 04 Mar 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Toxic Release Date: यश की फिल्म ‘टोक्सिक’ की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है, लेकिन इसके पोस्टपोन होने की खबर को सुनकर अब फैंस नाखुश हैं और प्रोडक्शन हाउस पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। 

Whats The Connection Between The Postponement Of Toxic And Vijay Jana Nayakan Why Did Users Target Kvn Product
टोक्सिक फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम @thenameisyash
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘टोक्सिक’ 19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ रिलीज होने वाली थी। फैंस दोनों फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अब ‘टोक्सिक’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब इसके बाद फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर केवीएन प्रोडक्शन्स पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। 

Trending Videos

दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टली 

प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शन्स को इन दिनों बड़ा झटका लगा है। पहले उनकी दमदार तमिल फिल्म  'जन नायकन' की रिलीज में देरी हो रही है और अभी तक इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हो पाई। इसी बीच कंपनी ने सुपरस्टार यश की मल्टीलैंग्वेज फिल्म ‘टोक्सिक’ की भी रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)


इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का कारण पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और संघर्ष के बीच सिनेमा हॉल संचालन में दिक्कतें बताई जा रही हैं, क्योंकि ये देश ‘टोक्सिक’ की ग्लोबल रिलीज के लिए अहम मार्केट हैं।

इसका मतलब यह हुआ कि केवीएन प्रोडक्शन्स की दो बड़ी फिल्में एक के बाद एक टल चुकी हैं, जो उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। 'जन नायकन' का सर्टिफिकेट विवाद अभी भी सुलझा नहीं है और  ‘टोक्सिक’ को अब जून 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)


फैंस ने प्रोडक्शन हाउस पर उठाए सवाल 
इस बीच अब फैंस की रिएक्शन भी सामने आया है। दोनों बड़ी फिल्मों के रिलीज होने में परेशानी आने के चलते उन्होंने मेकर्स के शापित होने और पनौती होने की बात कही है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया - ‘क्या ये प्रोडक्शन हाउस शापित है?’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘ये पहली बार है जब यश ने अपने फैंस को हारा हुआ महसूस करवाया है।’



इसके साथ कई यूजर्स ने केवीएन प्रोडक्शन्स के शापित होने और उनकी किस्मत खराब होने की बात कही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मेकर्स ने धुरंधर की वजह से मूवी की रिलीज डेट बढ़ाई है और पश्चिम एशिया के बीच संघर्ष का बहाना दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया - ये पश्चिम एशिया की टेशन थी या धुरंधर का डर। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि अब केवीएन प्रोडक्शन्स से कोई फिल्म मत बनवाओ। 


फिलहाल टोक्सिक फिल्म अब जून 2026 को रिलीज होगी। साथ ही जन नायकन को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed