आखिरकार सामने आई 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
Toxic Release Date Announced: काफी वक्त से पोस्टपोन हो रही यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ स्टार यश और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' कई महीनों से पोस्टपोन हो रही थी। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
केवीएन प्रोडक्शंस ने यश और कियारा की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट अनाउंसमेंट कर दी है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि फिल्म अब 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस पोस्ट के बाद फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
‘टॉक्सिक’ को एक लव स्टोरी बताते हुए यश ने कहा था कि यह एक प्रेम कहानी है। इसमें एक गहरी प्रेम कहानी छिपी है। यह पिता-पुत्र के बदले की गाथा है। कच्ची भावनाओं और परतदार कहानी कहने का यही मिश्रण फिल्म को अलग बनाता है, जो भव्यता और गहराई दोनों का वादा करती है। इससे पहले यश ने ‘टॉक्सिक’ की तुलना ऑस्कर विजेता फिल्म सिनर्स से भी की थी।
बता दें कि केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ में यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। अब फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी।