फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol and Aamir Khan came together for Rajkumar Santoshi Lahore 1947 Santoshi calls it dream team

Lahore 1947: राजकुमार संतोषी की 'लाहौर 1947' के लिए सनी देओल-आमिर खान आए साथ, निर्माता ने बताया ड्रीम टीम

Mon, 05 Feb 2024 07:48 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 07:48 PM IST
सार

राजकुमार संतोषी ने कहा कि लाहौर 1947 मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है। इस फिल्म के लिए इंडस्ट्री के दो सबसे अभिनेताओं का साथ आना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Sunny Deol and Aamir Khan came together for Rajkumar Santoshi Lahore 1947 Santoshi calls it dream team
सनी देओल और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते साल सनी देओल ने अपनी फिल्म 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त धमाल मचाया। इस सफलता के बाद सनी देओल अब राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं, जिसे आमिर खान की प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित किया जाएगा। राजकुमार संतोषी ने इस पर खुशी जताते हुए सनी देओल और आमिर खान के साथ काम करने को अपना ड्रीम टीम बताया।

विज्ञापन

सनी देओल और आमिर खान के साथ आने पर संतोषी ने जताई खुशी
हाल ही में एक साक्षात्कार में राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म को बारे में बात की। 'लाहौर 1947' के बारे में बात करते हुए इस फिल्म के लिए सनी देओल और आमिर खान के साथ काम करने पर संतोषी ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'लाहौर 1947 मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है। इस फिल्म के लिए इंडस्ट्री के दो सबसे अभिनेताओं का साथ आना भी बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने आमिर के साथ 'अंदाज अपना अपना' में काम किया था। इस बार वे इस फिल्म में एक निर्माता के रूप में सहयोग कर रहे हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआर रहमान देंगे संगीत
गौरतलब है कि राजकुमार संतोषी अभिनेता सनी देओल के साथ हमने घायल, दामिनी और घातक जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जो अब 'लाहौर 1947' में उनके साथ काम करेंगे। वहीं, इस फिल्म में एआर रहमान संगीत देंगे। संगीतकार को लेकर संतोषी ने कहा, 'वह इस समय दुनिया के सबसे बड़े संगीतकारों में से एक हैं'।

Parineeti Raghav: 'पत्नी हमेशा सही', परिणीति से असहमति होने पर राघव की प्रतिक्रिया, ऐसे सुलझाते हैं झगड़ा

विज्ञापन

लाहौर 1947 की घोषणा

गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 आमिर खान की प्रोडक्शन हाउस और सनी देओल की तरफ से सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की गई थी। ऐसे में दोनों दिग्गजों के एक साथ आने से दर्शको को उम्मीद है कि 'लाहौर 1947' बड़े पर्दे पर जबर्दस्त धमाल मचाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)



Abhishek Bachchan:अभिषेक के लिए कामयाबी की डगर आखिर क्यों रही इतनी कठिन? आड़े आया स्टार परिवार से ताल्लुक!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed