खेसारी लाल यादव ने नए भोजपुरी गाने से उड़ाया गर्दा; 'दरदिया ए बालम' में रानी के साथ किया धमाकेदार डांस
Dardiya Ae Balam Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'दरदिया ए बालम' रिलीज हुआ है। इसे उन्होंने और शिल्पी राज ने गाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेसारी लाल यादव अपनी अदाकारी के साथ-साथ गायिकी और डांस के लिए भी मशहूर हैं। भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार के गानों का फैंस के बीच अलग ही क्रेज है। खेसारी भी लोगों की डिमांड पर नए-नए गाने रिलीज करते रहते हैं। एक बार फिर वे एक धमाकेदार गाना लेकर आए हैं।
खेसारी लाल यादव नया भोजपुरी गाना लेकर आए हैं, जिसका टाइटल 'दरदिया ए बालम' है। इस गाने में उनका जबर्दस्त अंदाज देखने को मिला है। यह गाना खेसारी और रानी पर फिल्माया गया है। दोनों ने जबर्दस्त ठुमके लगाए हैं। गाना 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
पिता रवि किशन के लिए भावुक हुईं बेटी रीवा, लिखा- 'आप ही मेरे सबसे सच्चे साथी हैं'
इस गाने में रानी और खेसारी लाल यादव के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली है। खेसारी ने अपने कई सिग्नेचर डांस स्टेप किए हैं। गांव वाली पृष्ठभूमि पर आधारित इस गाने में परंपराओं की भी झलक है और रोमांस का तड़का है। गाने को खेसारी लाल यादव ने और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं।
A post shared by Global Music Junction Bhojpuri (@gmjbhojpuri)
नेटिजंस क्या बोले?
खेसारी का यह गाना आज शनिवार को ही रिलीज हुआ है। अब तक इसे दो लाख 88 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट बॉक्स में नेटिजंस खूब तारीफ कर रहे हैं। खेसारी के फैंस लिख रहे हैं, 'यह गाना सीधे दिल में उतर रहा है'। वहीं, रानी की अदाकारी और डांस की भी तारीफ कर रहे हैं।