फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Sister Arpita Khan luxury Restaurant Dish High Price Surprise Social Media Users

Arpita Khan: 10 हजार की फिश और लाखों में बिक रही यह चीज; चौंका देंगे सलमान की बहन अर्पिता के रेस्त्रां के दाम

Thu, 20 Aug 2026 04:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Aug 2026 04:51 PM IST
सार

Arpita Khan luxury Restaurant Dish High Price: सलमान खान की बहन अर्पिता का मुंबई में एक रेस्त्रां है। इस जगह पर जो डिशेज मिलती हैं, उनकी कीमत जानकर लोग दंग रह जाएंगे।

विज्ञापन
Salman Khan Sister Arpita Khan luxury Restaurant Dish High Price Surprise Social Media Users
सलमान खान-अर्पिता खान - फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma

विस्तार

सलमान खान की बहन अर्पिता फिल्मी दुनिया से अलग जाकर रेस्त्रां बिजनेस में उतर चुकी हैं। उनका मर्सी नाम एक रेस्त्रां मुंबई में है। यहां पर मिलने वाली डिशेज की कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक जाती है। जानिए, कौन सी डिश की कीमत कितनी है? 

विज्ञापन


मछली और सीफूड डिशेज की कीमत कितनी हैं? 
सॉल्ट क्रस्टेड रेड स्नैपर नाम की एक डिश अर्पिता के रेस्त्रां में मिलती है, यह एक मछली से बनी डिश है। इसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। वहीं ट्रफल पास्ता फ्रॉम व्हील नाम की एक स्वीट डिश की कीमत लगभग 8 हजार रुपये है। 
विज्ञापन

इसी तरह सीफूड में टेरियाकी सैल्मन डिश की कीमत 4 हजार रुपये है। 

लाखों रुपये है इस चीज की कीमत? 
खाने के अलावा अर्पिता के रेस्त्रां में ड्रिंक्स भी सर्व होते हैं। उनके रेस्टाेरेंट में सबसे मंहगी शैंपेन 1 लाख 88 हजार रुपये है। इसी तरह रेड वाइन की कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार है है। इस रेस्टोरेंट में एशियाई, भारतीय, यूरोपीय भोजन मिलता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Sister Arpita Khan luxury Restaurant Dish High Price Surprise Social Media Users
सलमान खान के साथ अर्पिता खान - फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma

अर्पिता के पति अभिनय करते हैं? 
अर्पिता तो अभिनय की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं। लेकिन उनके पति आयुष शर्मा जरूर फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं करते हैं। वह सलमान खान के साथ भी एक फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आ चुके हैं। 
अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी 2014 में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। बता दें कि अर्पिता सलमान खान की सगी बहन नहीं हैं। सलीम खान ने अर्पिता को गोद लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed