{"_id":"6a86dc15ad110894ad00d91e","slug":"lin-laishram-shared-a-emotional-note-and-pictures-on-randeep-hooda-s-50th-birthday-2026-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Randeep Hooda: 'हैप्पी बर्थडे न्योमिका के पापा'; 50 के हुए रणदीप हुड्डा, पत्नी ने साझा की खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Randeep Hooda: 'हैप्पी बर्थडे न्योमिका के पापा'; 50 के हुए रणदीप हुड्डा, पत्नी ने साझा की खूबसूरत तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:58 PM IST
सार
Lin Laishram Post On Randeep Hooda's Birthday: अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यार भरी पोस्ट साझा की। इसमें लिन ने रणदीप से जुड़ी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
1 of 8
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम
- फोटो : इंस्टाग्राम- @linlaishram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता रणदीप हुड्डा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी लिन लैशराम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। लिन ने इस पोस्ट के लिए अभिनेता के लिए एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा। देखें तस्वीरें…
‘न्योमिका के पापा’ कहकर बुलाया
लिन ने इंस्टाग्राम पर अपने और रणदीप की कई सारी फोटोज शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे न्योमिका के पापा, काश आपका आईसक्रीम बाउल हमेशा भरा रहे और वह भी बिना किसी कैलोरी के। जंगलों में आपके बहुत सारे घर हों, घूमने-फिरने के लिए खेत हों और दुनिया के हर कोने में रोमांच का अवसर मिले।'
2 of 8
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम
- फोटो : इंस्टाग्राम- @linlaishram
'जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे'
इसके साथ ही लिन ने आगे लिखा, ‘आप वो प्यारी मासूमियत, जोश, जिज्ञासा और उत्साह कभी न खोएं जो आपको आप बनाते हैं। आपका जीवन हमेशा खुशियों, अच्छे दोस्तों, खुशहाल परिवार, हंसी और ढेर सारे प्यार से भरा रहे।’
इसके साथ पोस्ट की गई फोटोज लिन की प्रेगनेंसी के दौरान की है। इसमें रणदीप उनके बेबी बंप के पास बैठे नजर आ रहे हैं।
3 of 8
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @linlaishram
इस पोस्ट में लिन ने रणवीर की कई तस्वीरें साझा कीं। इस तस्वीर में रणदीप गाड़ी में बैठे हुए हैं और उनके हाथों में उनकी प्यारी बेटी न्योमिका है। वहीं दूसरी फोटो में वह कैप लगाए एक विंटेज लुक में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @linlaishram
इस तस्वीर में रणदीप हुड्डा अपने पालतू घोड़े के पास खड़े होकर उसे प्यार कर रहे हैं। दूसरी फोटो में वह अपने पेट डॉग के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रणदीप एनिमल लवर हैं और उनके जीवन में जानवरों का विशेष स्थान है।
विज्ञापन
5 of 8
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @linlaishram
इसके अलावा लिन ने रणदीप के स्वीमिंग पूल टाइम की भी तस्वीरें साझा कींं। वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेता रात के समय में कुछ लिखते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।