फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझसे काम के बदले एक रात गुजारने को कहा

Tue, 22 Feb 2022 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 22 Feb 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT fame Urfi Javed makes  sexual allegations against casting director
उर्फी जावेद, ओबेद अर्फीदी - फोटो : social media

आए दिन अपनी ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्खियां बटोरने वाली बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने हाल ही में पंजाबी कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफरीदी पर महिलाओं का फायदा उठाने और लड़कियों से सेक्सुअल फेवर की मांग करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने अपनो सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है। उर्फी ने कहा कि मैं उसके खिलाफ लड़ रही हूं, क्योंकि वो सेक्सुअल दरिंदा है।

Bigg Boss OTT fame Urfi Javed makes  sexual allegations against casting director
उर्फी जावेद - फोटो : instagram

उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर लिखा, ओबेद ने उन्हें उनके काम के लिए पैसे नहीं दिए। इसके सबूत के तौर पर उन्होंने ओबेद के साथ अपनी निजी बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया है। ओबेद ने उनपर शूटिंग छोड़ने का आरोप लगाया था, यही वजह है कि उन्हें इसके लिए किसी अन्य कलाकार को चुनना पड़ा। कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद ने लिखा, "जब अपना काम निकल जाता है तो लोग ऐसे ही बदनाम करने लग जाते हैं। हालांकि उर्फी ने उनके इस बयान को 'झूठा' करार दिया। 


Bigg Boss OTT fame Urfi Javed makes  sexual allegations against casting director
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

कई लड़कियों ने लगाए आरोप
इसके बाद उर्फी ने बताया कि उनके पास अन्य पांच लड़कियों का मैसेज आया, जिन्होंने ओबेद के साथ कास्टिंग काउच का अनुभव किया था। एक अभिनेत्री ने उर्फी को मैसेज करके बताया कि ओबेद ने उसे उसके पसंदीदा गायक की वीडियो में काम दिलाने का वादा किया था, जिसके बदले में उसे निर्माता को सेक्शुल फेवर्स देने को कहा गया था। ओबेद ने उससे ये तक कहा था कि वह अपना चेहरा दिखाए बिना न्यूड वीडियो कॉल भी कर सकती है। उर्फी ने चैट का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT fame Urfi Javed makes  sexual allegations against casting director
प्रियांक शर्मा

प्रियांक शर्मा ने भी किया खुलासा
अभिनेता प्रियांक शर्मा ने भी उर्फी की स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ओबेद ने उन्हें उनके एक दोस्त के साथ यौन संबंध बनाने को कहा था। उन्होंने कहा, "वह लड़कियों को काम के लिए उनके साथ सोने के लिए कहते हैं। उन्होंने एक बार एक व्यक्ति को काम के बदले साथ सोने के लिए कहा था।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed