Birthday Special: कुंडली में साढ़े साती के बीच दयाशंकर को कैसे मिला 'शनिदेव' का रोल? मजेदार है यह किस्सा
वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में चालू पांडे के किरदार में भी खूब वाहवाह लूट चुके हैं। लेकिन अभिनेता को घर-घर में अपने 'शनि देव' वाले किरदार से मिली। लेकिन सीरियल 'महिमा शनि देव की' में उनको यह किरदार कैसे मिला? आइए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी और सिनेमा की दुनिया में कई वर्सटाइल कलाकार हैं, जो अपने हर किरदार में बेहतरीन काम करते हैं। इनमें अभिनेता दयाशंकर पांडे का नाम भी शामिल है, जो टीवी सीरियल्स के साथ साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए हैं। आज दयाशंकर पांडे 57 साल के हो गए हैं। 19 नवंबर 1965 को दयाशंकर पांडे का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने 'लगान', 'आंखें', 'गंगाजल', 'राजनीति' समेत कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में चालू पांडे के किरदार से भी खूब वाहवाही लूट चुके हैं। लेकिन अभिनेता को घर-घर में पहचान अपने 'शनि देव' वाले किरदार से मिली, जो उन्होंने टीवी सीरियल 'महिमा शनि देव की' में निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह किरदार उन्हें कैसे मिला? आइए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।
लॉकडाउन के दिनों में सीरियल 'महिमा शनि देव की’ टीवी पर प्रसारित हुआ था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस सीरियल में दयाशंकर पांडे की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। लेकिन अभिनेता को यह किरदार मिलने की भी एक दिलचस्प कहानी है, जिसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। दयाशंकर पांडे ने 'शनिदेव' से जुड़ने की कहानी का जिक्र करते हुए कहा था कि उनकी कुंडली में जब साढ़े साती चल रहा था, उस समय उन्हें शनिदेव के लिए ऑफर आया था।
अभिनेता ने कहा था, 'मैंने काफी समय तक शाहब समसी साहब को असिस्ट किया है। उन दिनों ही उन्होंने मुझे फोन करके कहा था कि माइथोलॉजिकल शो करेंगे। तब मैंने उन्हें कहा था कि अगर रोल अच्छा हुआ तो मैं जरूर करूंगा। समसी उस शो के क्रिएटिव डायरेक्टर थे। वह मुझे एक बार शिव सागर के ऑफिस लेकर गए थे और तब मैं वहां लगभग 10 मिनट तक बैठा रहा। उस वक्त शिव सागर ने मुझसे कहा था कि तुम्हारा चेहरा भी शनिदेव जैसा है और फिर दो दिन बाद ही मेरा लुक टेस्ट हुआ और मुझे यह रोल मिल गया।
अभिनेता ने आगे बताया कि जब उन्हें यह शो ऑफर हुआ था तब कई लोग उन्हें डराते थे। अभिनेता ने कहा कि जब उन्हें यह शो ऑफर हुआ था तब उनकी कुंडली में भी शनि की साढ़े साती चल रही थी। इसी वजह से उन्हें अपने धर्मगुरु की सलाह के बाद ही इस शो में काम शुरू किया। अभिनेता को उनके धर्मगुरु ने तब कहा था कि उन्हें यह शो जरूर करना चाहिए।