शोएब-दीपिका के घर पहुंचे 'धुरंधर' फिल्म के 'कारवां' सॉन्ग फेम गायक शहजाद अली; वीडियो वायरल
Shoaib Ibrahim And Shahzad Ali Video: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' का लोकप्रिय गाना 'कारवां' को अपने सुरो से सजाने वाले सिंगर शहजाद अली हाल ही में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर पहुंचे। वहां उन्होंने इस फेमस गाने की कुछ लाइनें गुनगुनाईं।
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर' बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई, साथ ही इसके गाने भी हिट रहे। फिल्म का 'कारवां' गाना खूब ट्रेंड में रहा। इसे सिंगर शहजाद अली ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया। हाल ही में शहजाद मशहूर टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर पहुंचे। इसका वीडियो शोएब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
शोएब-दीपिका के घर पहुंचे शहजाद अली
शोएब इब्राहिम ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि शहजाद अली उनके घर पहुंचे हैं। शोएब ने गले लगाकर शहजाद का स्वागत किया। फिर सिंगर ने अपने इस फेमस गाने की चंद लाइनें गुनगुनाईं। इस दौरान दीपिका कक्कड़ व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
बिमल ओबेरॉय ने अक्षय खन्ना-रणवीर के साथ काम करने के अनुभव को किया शेयर, ‘धुरंधर’ फिल्म से जुड़े लम्हे किए याद
शोएब ने लिखा- 'हमारे लिए सौभाग्य की बात'
शोएब ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'कुछ मुलाकातें सिर्फ मुलाकातें नहीं रह जातीं, वे यादें बन जाती हैं। आप बहुत विनम्र, गर्मजोशी भरे और खूबसूरत इंसान हैं शाहजाद अली भाई। यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि आप हमारे घर आए और हमें मेहमान नवाजी का मौका दिया। दिल से शुक्रिया। ऊपरवाला आपको और कामयाब बनाए।
शहजाद बोले- 'जैसा आपका मयार, आप वैसे हो'
शोएब के पोस्ट पर शहजाद अली ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कमेंट किया है, 'बहुत बहुत धन्यवाद सर। जैसा आपका नाम है, आपका मयार है... वैसे आप और आपका परिवार है। जिंदादिल...लव यू'। इस वीडियो पर नेटिजन्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। तमाम यूजर्स शहजाद को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बात करें फिल्म 'धुरंधर' की तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ रुपये कमाए थे। इन दिनों इस फिल्म का दूसरा पार्टी यानी 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में सजी हुई है।