{"_id":"69c8d6cbdd927d8644027099","slug":"vijay-varmas-series-matka-king-release-date-out-it-will-premiere-on-april-17-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजय वर्मा के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, रिलीज हुआ 'मटका किंग' का टीजर, इस दिन होगा प्रीमियर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
विजय वर्मा के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, रिलीज हुआ 'मटका किंग' का टीजर, इस दिन होगा प्रीमियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Matka King Teaser Out: विजय वर्मा के जन्मदिन पर प्राइम वीडियो ने उनके फैंस को तोहफा दिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसका टीजर रिलीज किया है और इसकी रिलीज डेट बताई है।
मटका किंग
- फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
विस्तार
विजय वर्मा अपनी नई सीरीज 'मटका किंग' के साथ ओटीटी पर दस्तक देने वाले हैं। सीरीज का टीजर रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने इसकी रिलीज डेट का भी एलान किया है। आइए जानते हैं टीजर में क्या खास है?
Trending Videos
मटका किंग
- फोटो : यूट्यूब
टीजर में क्या है खास?
एक मिनट तीन सेकंड के टीजर में दिखाया गया है कि विजय वर्मा एक ऐसे शख्स हैं, जो सट्टेबाज हैं। जुआ से वह मोटा पैसा कमाते हैं और ऐश की जिंदगी जीते हैं। एक सीन में विजय वर्मा मटका लिए नजर आते हैं। टीजर में गुलशन ग्रोवर की भी झलक दिखी है।

कब रिलीज होगी सीरीज?
टीजर जारी करते हुए प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर लिखा है ''Pot' को उल्टा लिखने पर 'Top' बनता है और एक राजा की जगह वहीं होती है। 'मटका किंग' प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल को रिलीज होगी।' इस पोस्ट में सीरीज से जुड़े सेलेब्स को टैग किया गया है।
'बाहुबली 2' का नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 'धुरंधर 2', निर्माता बोले- कहने की जरूरत नहीं कि...

सीरीज की स्टारकास्ट
'मटका किंग' में विजय वर्मा, कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक नागराज मंजुले हैं। ये सीरीज 1960 के दशक के बदलते बॉम्बे पर आधारित है। ये कहानी एक कॉटन ट्रेडर के इर्द-गिर्द घूमती है। वह 'मटका' नाम का एक नया जुआ सिस्टम शुरू करता है। वह अमीरों के इस शौक को पूरे देश में फैला देता है।

सीरीज की क्या है खास बात?
'मटका किंग' के को-प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बताया, 'हमें इस सीरीज की ओर जिस चीज ने सबसे ज्यादा खींचा, वो था इसका बड़े स्तर पर बनाया गया अनोखा वर्ल्ड। इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो तेजी से बदलते समाज में अपनी महत्वाकांक्षा, पहचान और सम्मान के लिए संघर्ष करता है।'