एकता कपूर की 'नागिन 7' में बड़ा ट्विस्ट, इस बार होगा नए दुश्मन के साथ कड़ा मुकाबला, जानिए कौन है वो
Naagin 7: एकता कपूर ने अपने टीवी सीरियल 'नागिन 7' की एक खास झलक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। फिलहाल, नागिन के चेहरे से पर्दा नहीं उठाया गया है बल्कि इस बार नागिन का कड़ा मुकाबला एक नए दुश्मन से जरूर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज शुक्रवार 17 अक्तूबर को एकता कपूर ने अपने सबसे चर्चित टीवी शो 'नागिन 7' की एक खास झलक इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस बार नागिन का कड़ा मुकाबला एक नए दुशमन से होगा। यह नया दुशमन है आग उगलता 'ड्रैगन'।
हाल ही में 'नागिन 7' का प्रोमो जारी किया गया था, लेकिन मेकर्स ने नागिन का चेहरा दर्शकों से छिपा कर ही रखा। अब दर्शकों को यह जनना है कि इस बार 'नागिन' के सातवें सीजन में नागिन का किरदार कौन निभाने वाली हैं। सोशल मीडिया पर कई टीवी अभिनेत्रियों के नाम चर्चा में हैं, जिन्हें दर्शक नागिन के लुक में देखना चाहते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी, चाहत पांडे, जेनिफर विंगेट, क्रिस्टल डिसूजा, ईशा मालवीय और तेजस्वी प्रकाश का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'जटाधरा का ट्रेलर रिलीज', खौफनाक कहानी से खुलेगा खजाने का राज, धन पिशाचिनी के रूप में सोनाक्षी का रौद्र रूप
एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' के अभी तक छह सीजन आ चुके हैं। फैंस को अब 'नागिन 7' के रिलीज होने का इंतजार है। पहले कई सीजन में मौनी रॉय ले लेकर, अदा खान, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश ने नागिन की भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: 'आपकी बहुत याद आती है...', पत्नी स्मिता को याद कर भावुक हुए राज बब्बर, साझा की खूबसूरत तस्वीर