गेम ऑफ थ्रोन्स: 'एगॉन कॉन्क्वेस्ट' के जरिए बड़े परदे पर दिखेगी कहानी, कब रिलीज होगी चर्चित सीरीज पर बनी फिल्म?
Aegons Conquest Release Date: ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के मशहूर होने के बाद अब यह फ्रेंचाइजी ओटीटी से बड़े पर्दे की तरफ बढ़ने जा रही है। इसी फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन कॉन्क्वेस्ट’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जानिए इसके बारे में...
विस्तार
वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब यह फ्रेंचाइजी जल्द ‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन कॉन्क्वेस्ट’ नाम से फीचर फिल्म के तौर पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को 2029 में रिलीज किया जाएगा।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में सदियों पुराने राजा के संघर्ष की कहानी दिखाई गई थी। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन कॉन्क्वेस्ट’ भी राजनीतिक ड्रामा पर आधारित होगा। हालांकि, अधिकारिक रूप से इसकी कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। मगर फिर भी उम्मीद है कि यह टार्गेरियन राजवंश के संस्थापक एगॉन प्रथम टार्गेरियन और उनके द्वारा वेस्टरोस पर विजय प्राप्त करने की कहानी पर आधारित है।
एगॉन प्रथम वेस्टरोस के पहले टार्गेरियन राजा थे और उन्होंने ही उस विजय अभियान की शुरुआत की जिसने इस महाद्वीप का स्वरूप बदल दिया। अपने ड्रैगन बैलेरियन द ब्लैक ड्रेड पर सवार होकर, एगॉन अपनी बहनों और पत्नियों, विसेन्या और रेनीस के साथ युद्धरत राज्यों को टार्गेरियन शासन के अधीन लाने के लिए निकले। ‘
'गेम ऑफ थ्रोन्स’ श्रृंखला की घटनाएं कई सदियों पहले की है, जो एचबीओ पर आठ सीजन तक चलीं और इसी से प्रेरित स्पिन-ऑफ शो ‘ए हाउस ऑफ द ड्रैगन’ और ‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स' भी बने।
कौन होंगे निर्माता- निर्देशक ?
‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन कॉन्क्वेस्ट’ का निर्देशन ओवेन हैरिस ने करेंगे। इससे पहले उन्होंने एचबीओ के ‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स’ के एपिसोड्स का भी निर्देशन किया था। वहीं इस फिल्म की पटकथा ब्यू विलमन ने लिखी है। फिल्म का निर्माण वार्नर ब्रदर्स कर रहे हैं। यह फिल्म 6 जून 2029 को रिलीज की जाएगी। फिलहाल इसकी कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के बारे में
- वेबसीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक पॉपुलर सीरीज है। यह मार्टिन के उपन्यास ‘अ सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर’ पर आधारित है।
- ‘गेम ऑफ थ्रोन्स" 2011 से 2019 तक चला और टेलीविजन के सबसे सफल फैंटेसी ड्रामा में से एक बन गया।
- इस सीरीज में पीटर डिंकलेज, लीना हेडी, किट हैरिंगटन, एमिलिया क्लार्क, मैसी विलियम्स और सोफी टर्नर सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया।
- सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाली 8 सीजन में रिलीज हुई सीरीज है।