फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aditya Dhar Dhurandhar praised by nimrit kaur for its projection and acting

धुरंधर: निम्रत कौर ने की फिल्म की जमकर तारीफ, बोलीं- इसे उस अंदाज में पेश किया जिसका हम इंतजार कर रहे थे

Wed, 30 Sep 2026 01:54 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Sep 2026 01:54 PM IST
सार

Nimrat Kaur On Dhurandhar:  फिल्म ‘धुरंधर’ कई सेलेब्स की फेवरेट फिल्म है। अब अभिनेत्री निम्रत कौर ने भी एक इंटरव्यू में फिल्म की जमकर तारीफ की है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म की कहानी पर भी काफी कुछ कहा...

विज्ञापन
Aditya Dhar Dhurandhar praised by nimrit kaur for its projection and acting
निम्रत कौर  - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म को सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों ने भी काफी सराहा था। एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस  निम्रत कौर ने भी अब फिल्म की जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन


'धुरंधर' पर क्या बोलीं निम्रत? 
एएनआई को दिए इंटरव्यू में निम्रत ने बताया कि फिल्म 'धुरंधर' ने दर्शकों के बीच स्पाई फिल्मों को लेकर सोच बदल दी है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब कोई चीज इतनी अच्छी तरह से बनाई जाए कि लोगों को पता चले कि ऐसी चीज कितनी प्रैक्टिकल लग सकती है। तो जाहिर है, उसका स्तर ऊंचा हो जाता है। मेरा मानना है कि कभी-कभी हमारे सामने ऐसी फिल्म आती है जिसे देखकर लगता है, अरे, यह तो वही कहानी है, लेकिन इसे उस अंदाज में पेश किया गया है जिसका हम इंतजार कर रहे थे। फिर वो फिल्म सबको ही पसंद आती है।’

विज्ञापन

Aditya Dhar Dhurandhar praised by nimrit kaur for its projection and acting
निम्रत कौर  - फोटो : सोशल मीडिया

'यह आम जासूसी फिल्म नहीं है'
आगे अपनी बातचीत में निम्रत कौर ने कहा, ‘धुरंधर अपने प्रस्तुति के कारण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उदाहरण बन गई है। अगर किसी कहानी को उसकी पूरी क्षमता के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जाता है, तो वह एक आम जासूसी फिल्म नहीं रह जाती, फिर वह 'धुरंधर' बन जाती है।’

विज्ञापन

Aditya Dhar Dhurandhar praised by nimrit kaur for its projection and acting
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर' फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘धुरंधर’ में एक भारतीय एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जो एक गुप्त मिशन पर होता है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदारों में हैं। 
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे भाग ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।  फिल्म के पहले पार्ट ने 31 दिनों में 1,253 करोड़ से भी ज्यादा था। वहीं फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टोटल कलेक्शन 1,720.68 करोड़ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed