फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Parineeti Chopra Remembers Sushant Singh Rajput Recall How Actor Cheer About Her National Award Recognition

परिणीति चोपड़ा: सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री, बताया क्यों नहीं बन पाई फिल्म?

Wed, 30 Sep 2026 12:13 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:13 PM IST
सार

Parineeti Chopra Remembers Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात की और उनसे जुड़े किस्से भी शेयर किए।

विज्ञापन
Parineeti Chopra Remembers Sushant Singh Rajput Recall How Actor Cheer About Her National Award Recognition
परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में आई फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में साथ काम किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए एक्टर को याद किया और उनसे जुड़े कुछ किस्से भी शेयर किए।
विज्ञापन


जूम से बात करते हुए परिणीति ने बताया कि जब सुशांत को उनके नेशनल अवॉर्ड मिलने की खबर पता चली थी, तो वह उनके लिए खुश हुए थे। परिणीति ने सुशांत को अपना बडी और चीयरलीडर बताया।
विज्ञापन

Parineeti Chopra Remembers Sushant Singh Rajput Recall How Actor Cheer About Her National Award Recognition
परिणीति चोपड़ा सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं परिणीति चोपड़ा
परिणीति ने शूटिंग के दौरान का एक खास किस्सा बताया। एक ब्रेक के दौरान वह होटल के पूल के पास सुशांत और दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ बैठी थीं। तभी फिल्ममेकर करण जौहर का उन्हें मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि मुबारक हो। परिणीति ने बताया, 'मुझे करण जौहर का मैसेज आया और उसमें लिखा था मुबारक हो। मैं सोच रही थी कि किस बात के लिए। सुशांत काफी एक्साइटेड हो गए और उन्होंने कहा कि वह पता लगाएंगे।'
विज्ञापन

Parineeti Chopra Remembers Sushant Singh Rajput Recall How Actor Cheer About Her National Award Recognition
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
फिर जब पता चला कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है, तो सुशांत खुशी से पूल के पास रखी कुर्सियों पर चढ़ गए और बोले कि मैं नेशनल अवॉर्ड विनर के साथ काम कर रहा हूं। इस पल को याद करते हुए परिणीति ने कहा, 'मैंने कभी किसी को मेरे लिए इतना एक्साइटेड और इतना खुश होते हुए नहीं देखा। ऋषि सर ने कहा कि तुम दोनों पागल हो गए हो। सुशांत ने मुझे गले लगाया और मैं रोने लगी।'
विज्ञापन

Parineeti Chopra Remembers Sushant Singh Rajput Recall How Actor Cheer About Her National Award Recognition
परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
फिर साथ काम करने वाले थे परिणीति और सुशांत?
फिल्म से अलग भी परिणीति और सुशांत के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों के बीच पढ़ाई और दूसरे विषयों को लेकर भी बातचीत होती थी। परिणीति ने बैंकिंग की पढ़ाई की है, जबकि सुशांत ने एक्टिंग में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

इसके बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा, 'सुशांत और मैं पढ़ाई से जुड़ी बातें किया करते थे। हम स्टार्स, इकोनॉमिक्स और दूसरी चीजों के बारे में बात करते थे।

वह मुझे बहुत समझता था और मैं भी उसे समझती थी।' परिणीति ने यह भी बताया कि दोनों एक फिल्म में साथ काम करने वाले थे, जिसे होमी अदजानिया डायरेक्ट करने वाले थे। हालांकि, यह फिल्म किसी वजह से आखिरकार नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed