{"_id":"69a5c477dc4134324d02cad0","slug":"hina-khan-getting-troll-for-praise-prime-minister-narendra-modi-strong-leadership-amid-west-asia-tension-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं हिना खान; जानिए पश्चिम एशिया तनाव के बीच ऐसा क्या कहा?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं हिना खान; जानिए पश्चिम एशिया तनाव के बीच ऐसा क्या कहा?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Raghav
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Israel Iran War: पश्चिम एशिया तनाव को लेकर हर तरफ चिंता जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच हिना खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। मगर, इसके बाद वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
हिना खान-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार किया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच हर तरफ युद्ध के हालातों पर चिंता जताई जा रही है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर बहस का दौर जारी है। इस बीच हिना खान अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
Trending Videos
'लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं, जो....'
पश्चिम एशिया तनाव को लेकर फिल्मी सितारे भी रिएक्शन दे रहे हैं। और, सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर रहे हैं। चर्चित अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। हिना खान ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए दो फोटो साझा की हैं, जिसमें फोटो पीएम मोदी की है। वहीं, एक तस्वीर में छोटा बच्चा डंडे से सड़क पर पहिया चला रहा है। इसके साथ हिना ने लिखा है, 'जो ये भी ठीक से नहीं चला सकते, वो उन पर सवाल उठा रहे हैं, जो इतना बड़ा देश चला रहे हैं। साहस, हिम्मत, विडंबना। जय हिंद'।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच क्या रद्द होगा अनूप जलोटा का कॉन्सर्ट? भजन गायक ने जताई चिंता; कही ये बात
हिना खान के पोस्ट पर आए लोगों के रिएक्शन
हिना खान ने अपने इस पोस्ट के जरिए देश विरोधियों को जवाब दिया है। इसके जरिए उन्होंने यह कहने की कोशिश की है कि जो लोग छोटी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभा सकते, वे देश की बागडोर संभालने वाले नेता पर सवाल उठा रहे हैं। मगर, प्रधानमंत्री की तारीफ वाले हिना खान के इस पोस्ट पर नेटिजन्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग हिना खान के सपोर्ट में भी आए हैं। उनका समर्थन जताते हुए लिख रहे हैं, संकट के समय देश के नेतृत्व के साथ खड़ा होना जरूरी है।
कमेंट
कमेंट X