{"_id":"9cc02e37fef65d63a40fc86ec6b1e443","slug":"kajol-s-sister-tanisha-mukerji-in-bigg-boss-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' के लिए अजय के खिलाफ उनकी साली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' के लिए अजय के खिलाफ उनकी साली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Sep 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काजोल की बहन और अजय देवगन की साली तनीषा 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लेने का पूरा मन बना चुकी हैं। लेकिन उनके घरवाले उनकी इस इच्छा के खिलाफ हैं।
Trending Videos
काजोल और अजय भी तनीषा के 'बिग बॉस7' में भाग लेने के खिलाफ हैं। 'बिग बॉस 7' 15 सितंबर से कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहा है। प्रतियोगियों के नामों का खुलासा अभी नहीं किया गया है लेकिन संभावित दावेदारों के नाम जरूर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन नामों में ही एक नाम तनीषा का भी आया है। सूत्रों के मुताबित तनीषा 'बिग बॉस' के घर जाने को बेताब हैं। लेकिन उनके परिवार को कोई भी सदस्य ये नहीं चाहता कि तनीषा 'बिग बॉस' में भाग लें।
सब जानते हैं कि 'बिग बॉस' बेहद विवादित शो है। ऐसे में काजोल और अजय नहीं चाहते थे कि तनीषा वहां रहें और भयंकर विवादों का हिस्सा बने। लेकिन तनीषा को अभी किसी की बात समझ में नहीं आ रही है और अपनी दीदी जीजा के खिलाफ जाकर वह शो में जाना चाह रही हैं।
खबर यहां तक है कि तनिषा और काजोल की मां इन दिनों विदेश में हैं और तनिषा को समझाने के लिए वह आनन-फानन भारत आने की तैयारी कर रही हैं।
