KBC 16: अमिताभ बच्चन ने पूरी की वरुण धवन की दिवाली विश, मंच पर सुनाया अग्निपथ का यह लोकप्रिय डायलॉग
'कौन बनेगा करोड़पति 16' का दिवाली स्पेशल एपिसोड बेहद खास होने जा रहा है। इसमें 'सिटाडेल हनी बन्नी' के निर्देशक राज और डीके के साथ अभिनेता वरुण धवन भाग लेंगे। साथ ही अमिताभ बच्चन उनकी विश पूरी करते नजर आएंगे।
विस्तार
दिवाली नजदीक आते ही 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के निर्माताओं ने भी कुछ खास प्लान किया है। क्विज-आधारित टीवी रियलिटी शो के 30 अक्तूबर के एपिसोड में, होस्ट अमिताभ बच्चन विशेष अतिथि के रूप में वरुण धवन का स्वागत करते हुए दिखाई देंगे। उनके साथ उनके 'सिटाडेल हनी बन्नी' के निर्देशक राज और डीके भी होंगे। एपिसोड में आप वरुण धवन को बिग बी के क्लासिक गानों पर डांस करते हुए देखेंगे। अब एक नए प्रोमो में वरुण धवन, अभिनेता बच्चन से 1990 में रिलीज हुई प्रतिष्ठित फिल्म 'अग्निपथ' से अपना लोकप्रिय डायलॉग सुनाने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बिग बी ने बोला 'अग्निपथ' का लोकप्रिय डायलॉग
प्रोमो की शुरुआत निर्देशक राज द्वारा अमिताभ बच्चन से दिवाली की शुभकामनाओं के अनुरोध से होती है। वह पूछते हैं, 'क्या मैं आपसे दीपावली की शुभकामनाएं मांग सकता हूं?' इस पर वरुण धवन कहते हैं, 'सर, अग्निपथ।' इसके बाद बिग बी को 1990 की फिल्म का अपना लोकप्रिय डायलॉग, 'आज शाम 6 बजे अपुन का अपॉइंटमेंट हैं मौत के साथ' कहते हुए देखा जाता है। इसे सुनकर वरुण और राज सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं, स्टूडियो के दर्शक भी खुशी से झूम उठते हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
'केबीसी 16' के मंच पर दिवाली होगी खास
प्रोमो को साझा करते हुए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा है, 'इस बुधवार, एबी करेंगे सबकी दिवाली विश पूरी बनके विजय दीनानाथ चौहान। देखिए कौन बनेगा करोड़ पति 16, 30 अक्तूबर रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।' एक अन्य प्रोमो में, वरुण धवन अमिताभ बच्चन के क्लासिक गाने 'सई शावा शावा' और 'खइके पान बनारस वाला' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ खुद बिग बी भी शामिल हैं। वरुण धवन से पहले आमिर खान और उनके बेटे जुनैद, श्रेया घोषाल और सोनू निगम, फराह खान और बोमन ईरानी जैसे सितारे 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के हॉट सीट की शोभा बढ़ा चुके हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)