फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Krushna Abhishek reveals Comedian Kapil Sharma Begins Shooting With Sunil Grover For New netflix comedy Show

Kapil Sharma New Show: घोषणा के बाद कपिल ने शुरू किया आगामी कॉमेडी शो पर काम, कृष्णा अभिषेक ने किया खुलासा

Thu, 08 Feb 2024 02:10 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 08 Feb 2024 02:10 PM IST
सार

बीते दिनों कपिल ने अपने अगले शो की घोषणा कर दी थी, जिसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि वे अब टीवी पर नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन करेंगे। वहीं, कुछ समय बाद खबर सामने आई है कि कपिल ने आगामी शो पर काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Krushna Abhishek reveals Comedian Kapil Sharma Begins Shooting With Sunil Grover For New netflix comedy Show
कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पूरी टीम के साथ सबको हंसाने के लिए तैयार हैं। कपिल इन दिनों अपने आगामी कॉमेडी शो को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। छोटे पर्दे पर 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए कपिल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बीते दिनों कपिल ने अपने अगले शो की घोषणा कर दी थी, जिसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि वे अब टीवी पर नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन करेंगे। वहीं, कुछ समय बाद खबर सामने आई है कि कपिल ने आगामी शो पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कपिल के आगामी शो पर काम शुरू 
कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि कपिल ने आगामी शो पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे सुनील की तारीफ करते हुए कहा, “हम सभी अब एक नए शो के लिए एक साथ आए हैं। सुनील ग्रोवर ने भी शो दोबारा शुरू कर दिया है। सुनील एक शानदार अभिनेता हैं और उन्हें लाइव परफॉर्म करते हुए देखने का मजा ही कुछ और है। वे बहुत अच्छे हैं। उनके साथ काम करने में बहुत आनंद आएगा। सुनील नए किरदार में नजर आएंगे, जो बहुत अच्छा है। मुझे वास्तव में उनका किरदार बहुत पसंद आया और मैंने उनसे कहा कि आप वास्तव में अच्छे हो।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Goodachari 2: 'गुडाचारी 2' में हुई इमरान हाशमी की एंट्री? अदिवि शेष के साथ बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर 
सुनील ग्रोवर के गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सुनील 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा' शो में इन किरदारों से लोकप्रिय होने के बाद एक घरेलू नाम बन गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2018 में जब कपिल और सुनील कॉमेडियन ऑस्ट्रेलिया में एक शो से लौट रहे थे, तो फ्लाइट में उनके बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद सुनील ने कपिल के साथ काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, कपिल और सुनील ने नेटफ्लिक्स शो के लिए फिर से हाथ मिलाया है। इस शो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के अलावा राजीव ठाकुर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगी।

कपिल शर्मा वर्कफ्रंट
कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार नंदिता दास की 'ज्विगाटो' में देखा गया था। इस फिल्म में कपिल ने फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया था। वहीं, सुनील ग्रोवर फिल्म 'जवान' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा की थी। यह फिल्म पिछले वर्ष सितंबर में रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान और सुनील ग्रोवर के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

यह भी पढ़ें: Munawar-Renee: मुनव्वर फारूकी के साथ घूमती दिखीं रेनी सेन, यूजर्स बोले- सुष्मिता की बेटी यहां क्या कर रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed