सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Not Going Off Air Channel Share Information

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बंद होने को लेकर चैनल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या दिया नया अपडेट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 27 Mar 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर पिछले दिनों खबर सामने आई कि यह जल्द ही बंद होने वाला है। इस बात को लेकर चैनल से नया अपडेट दिया है। क्या सच में यह सीरियन दर्शकों को अलविदा कह देगा। 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Not Going Off Air Channel Share Information
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
विज्ञापन

विस्तार

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ महिला दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस सीरियल में स्मृति ईरानी तुलसी विरानी का रोल निभाती हैं। इसको टीआरपी भी बढ़िया मिल रही है। इसी बीच सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बंद होने की खबरें सामने आईं। इस खबर को लेकर चैनल ने सफाई दी है, सीरियल के बंद होने को लेकर नया अपडेट साझा किया है। 

Trending Videos

क्या सच में बंद हो रहा है सीरियल?
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होता है। इस चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सीरियल के बंद होने को लेकर जानकारी साझा की है और बताया है कि ये खबरें बेबुनियाद हैं। चैनल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन बंद किया जा रहा है और उसकी जगह 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' टेलीकास्ट होगा। हम यह साफ करना चाहते हैं कि ये दावे बेबुनियाद हैं। हम 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन को बंद नहीं कर रहे हैं। फिलहाल इस शो के खत्म होने की कोई तारीख तय नहीं है।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Not Going Off Air Channel Share Information
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)




ये खबर भी पढ़ें: 
‘तुलसी’ के आगे नहीं टिक सकी ‘अनुपमा’, जानें ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन से सीरियल हुए शामिल? 

टीआरपी चार्ट में टॉप पर है ‘क्योंकि सास…’ 
बीते गुरुवार को टीवी सीरियल की टीआरपी रिपोर्ट सामने आई। ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह सीरियल पहले नंबर पर बना हुआ है, इसे 2.0 की टीआरपी मिली है। वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का स्पीन ऑफ सीरियल ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ को भी टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इस सीरियल की टीआरपी 1.9 रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed