'धमाकेदार एंट्रेस होगा..', रिलीज हुआ ‘मामला लीगल है 2’ का ट्रेलर; कुशा कपिला से लेकर निरहुआ तक ने मारी एंट्री
Maamla Legal Hai Season 2 Trailer Released: रवि किशन की अदाकारी वाली सीरीज 'मामला लीगल है 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कुशा कपिला और निरहुआ नए कलाकार के तौर पर नजर आए हैं।
विस्तार
विज्ञापनविज्ञापन
2 मिनट 32 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रवि किशन जज बनने वाले हैं। इस बात से उनके साथी खुश होते हैं। हालांकि आगे का रास्ता उनके लिए मुश्किल होने वाला है। रवि किशन जब जज बन जाते हैं, तो उनके सामने कई हैरान करने वाले केस आते हैं। इसके बाद कोर्ट में कई अजीब चीजें होती हैं। आखिर में जब रवि किशन एक फैसला करने वाले होते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि वह अभी जज नहीं बने हैं।
'मामला लीगल है 2' के ट्रेलर में कुशा कपिला और निरहुआ नजर आए हैं। इसमें इन दो कलाकारों के अलावा रवि किशन, निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल, अनंत वी जोशी, अंजुम बत्रा, विजयंत कोहली और राजेंद्र गुप्ता भी हैं। इसके निर्देशक राहुल पांडे हैं। सीरीज को पोशम पा पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसे 3 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाएगा।
सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में रिलीज हुआ था। कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। ‘मामला लीगल है’ में कई केस असल जिंदगी से प्रेरित दिखाए गए थे।
कमेंट
कमेंट X